देवघर पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार, मधुपुर में BLO ट्रेनिंग कार्यक्रम में हुए शामिल 

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने मधुपुर प्रखंड व शहरी क्षेत्र के बीएलओ के साथ किया बैठक

Chief Electoral Officer Deoghar Visit: देवघर दौरे पर पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने मधुपुर में बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया. इस अवसर पर मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट

Chief Electoral Officer Deoghar Visit: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार के देवघर आगमन पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का स्वागत करते हुए जिले में निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी भी साझा की. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी तैयारियां की गई हैं.

बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया विशेष प्रशिक्षण 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने आज मंगलवार को देवघर जिले के मधुपुर प्रखंड में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) एवं BLO सुपरवाइजरों के लिए आयोजित विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम में भाग लिया. इस मौके पर उन्होंने फील्ड स्तर के अधिकारियों से सीधा संवाद कर मतदाता सूची पुनरीक्षण और फॉर्म प्रोसेसिंग से जुड़ी उनकी सभी शंकाओं और तकनीकी समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया. 

शाम को दुमका में होगी प्रमंडलीय समीक्षा बैठक 

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को वे दुमका में एसआईआर (Special Intensive Revision) को लेकर आयोजित प्रमंडलीय बैठक में शामिल होंगे, जहां निर्वाचन कार्यों की समीक्षा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: पलामू के गिरिवर प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक पर छात्रों से 10,000 की वसूली का आरोप, डीसी ने दिया कार्रवाई का निर्देश

यह भी पढ़ें: गुमला के 18 बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी, उपायुक्त की समीक्षा बैठक में कई अहम फैसले

यह भी पढ़ें: बारिश भी नहीं रोक पाई महिलाओं का उत्साह, नोवामुंडी की महुदी में 178 नौनिहालों का बना बाल आधार कार्ड

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola