वैशाली के 13 थानों में इंस्पेक्टर होंगे थानाध्यक्ष, 8 दारोगा की जाएगी कुर्सी, पुलिस मुख्यालय का बड़ा निर्देश

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Police Headquarters : बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए पुलिस मुख्यालय ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. नए निर्देश के अनुसार अब राज्य के चयनित सामान्य श्रेणी के थानों में केवल इंस्पेक्टर (पुलिस निरीक्षक) रैंक के अधिकारी ही थानाध्यक्ष बनाए जाएंगे. इस फैसले के तहत वैशाली जिले के 13 थानों में भी बदलाव होगा.

विज्ञापन

Bihar Police Headquarters : (विनय पटेल) बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए पुलिस मुख्यालय ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. नए निर्देश के अनुसार अब राज्य के चयनित सामान्य श्रेणी के थानों में केवल इंस्पेक्टर (पुलिस निरीक्षक) रैंक के अधिकारी ही थानाध्यक्ष बनाए जाएंगे. इस फैसले के तहत वैशाली जिले के 13 थानों में भी बदलाव होगा, जहां वर्तमान में कार्यरत कई दारोगाओं को थानाध्यक्ष पद छोड़ना पड़ेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Vaishali News : वैशाली के 13 थानों को मिला इंस्पेक्टर थाना का दर्जा

पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार वैशाली जिले के बिदुपुर, लालगंज, वैशाली, गोरौल, बेलसर, भगवानपुर, कटहारा, पातेपुर, नगर थाना, सदर थाना, महुआ, महनार और औद्योगिक थाना को इंस्पेक्टर स्तर का थाना घोषित किया गया है.

आठ दारोगाओं को छोड़ना पड़ेगा थानाध्यक्ष का पद

वर्तमान में बेलसर, गोरौल, वैशाली, लालगंज, कटहारा, भगवानपुर, बिदुपुर और पातेपुर थानों में सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) थानाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं. नए आदेश के बाद इन सभी थानों में इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की तैनाती की जाएगी, जिससे आठ दारोगा थानाध्यक्षों को पद छोड़ना होगा.

Hajipur News : कानून-व्यवस्था मजबूत करने की कवायद

पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की तैनाती से अपराध नियंत्रण, अनुसंधान और कानून-व्यवस्था की निगरानी अधिक प्रभावी होगी. आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अपने थाना क्षेत्र में सभी अवर निरीक्षकों की शक्तियों का प्रयोग कर सकेंगे.

Vaishali Police : 350 से ज्यादा केस वाले थानों को मिली प्राथमिकता

पुलिस मुख्यालय ने उन थानों को प्राथमिकता दी है, जहां हर वर्ष 350 या उससे अधिक आपराधिक मामले दर्ज होते हैं. ऐसे थानों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती कर पुलिसिंग को और मजबूत बनाने की योजना बनाई गई है.

Bihar Police : बिहार में 425 थानों में लागू होगी नई व्यवस्था

राज्य में कुल 1,382 पुलिस थाने अधिसूचित हैं. इनमें 208 विशेष श्रेणी के थाने हैं, जबकि 1,144 सामान्य श्रेणी के थानों में अब तक 208 थानों में ही इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी थानाध्यक्ष थे. नए आदेश के बाद 217 और थानों को इस श्रेणी में शामिल कर संख्या बढ़ाकर 425 कर दी जाएगी.

Also Read : खान ग्लोबल समेत 106 कोचिंग संस्थानों पर अग्निशमन विभाग का शिकंजा, थमाया नोटिस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन