100 दिनों के बाद मारगोमुंडा के मनरेगा कर्मियों की हड़ताल खत्म, चेहरे पर मुस्कान लिए काम पर लौटे

Updated:
विज्ञापन

बीडीओ को आवेदन सौंपते मनरेगाकर्मी

Deoghar: देवघर के मारगोमुंडा प्रखंड में मनरेगा कर्मियों की लंबी हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई. 100 दिनों बाद काम पर लौटे कर्मियों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई. हड़ताल खत्म होने से मनरेगा योजनाओं के कार्यों में भी तेजी आने की उम्मीद है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

विज्ञापन

Deoghar (मारगोमुंडा): पिछले सौ दिनों से अधिक समय तक विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे. हड़ताल समाप्त कर रोजगार सेवकों ने सोमवार को काम पर वापस आ गये हैं. मनरेगा संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुनील मुर्मू के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत रोजगार सेवक प्रखंड कार्यालय पहुंचे और बीडीओ शशि संदीप सोरेन को लिखित आवेदन सौंपकर दोबारा कार्यभार संभालने की जानकारी दी. गौरतलब है कि रोजगार सेवकों की लंबी हड़ताल के कारण प्रखंड क्षेत्र में संचालित मनरेगा की अनेक कार्यों का संचालन प्रभावित हो रहा था.

प्रशासन ने मानी मांगें

प्रशासन की ओर से हड़ताली कर्मियों को लगातार पत्र जारी कर कार्य पर लौटने का आग्रह किया जा रहा था. सरकार से वार्ता के बाद सोमवार को रोजगार सेवकों ने काम पर वापसी कर ली. मौके पर रोजगार सेवक झुपर मरांडी, राम चंद्र पंडित, अमित कुमार सिंह, संतोष बेसरा, गणेश हांसदा, प्रवीण कुमार सिंह, उदय शंकर पांडेय, विजय कुमार, केवल प्रसाद आदि मौजूद थे.

ये भी पढ़ें…

Deoghar: बड़ी उपलब्धि, दुनिया के टॉप वैज्ञानिकों में एम्स देवघर के नौ फैकल्टी शामिल

रोहिणी स्थित शहीद स्थल पर सलामत अली, अमानत अली व शेख हारून को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola