दुमदुमी के बहादूरपुर में स्वास्थ्य शिविर, 175 ग्रामीणों ने उठाया जांच का लाभ

Updated:
विज्ञापन

बहादुरपुर गांव में स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सक एवं मुखिया मो शमीम अंसारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विश्व आदिवासी दिवस पर बहादुरपुर गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 175 से अधिक ग्रामीणों की जांच कर उन्हें निःशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया गया।

विज्ञापन

सारठ: विश्व आदिवासी दिवस पर प्रखंड के दुमदुमी पंचायत के आदर्श गांव बहादूरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन के मुखिया शमीम अंसारी के द्वारा निजी तौर किया गया. शिविर मे मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके गांव में ही स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना था. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया.

विज्ञापन

इस दौरान डॉ. आर. यू. खान ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उनकी समस्याओं के संबंध में आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया. शिविर में लगभग 175 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई,पंचायत के प्रायः गांव के ग्रामीणो ने स्वास्थ्य शिविर को उपयोग बताते हुए अपना इलाज कराया,स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर महिला, पुरुष एवं बुजुर्ग मरीज जांच कराने पहुंचे.

चिकित्सक द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया तथा आवश्यकता के अनुसार आगे बेहतर इलाज कराने की सलाह भी दी गई,शिविर को लेकर मुखिया मो शमीम अंसारी ने दुमदुमि प्रखण्ड मुख्यालय से काफी दूर है,स्वास्थ्य उप केंद् कभी कभार ही खुलता है.

जिससे ग्रामीण अपना स्वास्थ्य जांच समय पर नही करा पाते है,शिविर लगाए जाने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लोगों को छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूर अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ी, ग्रामीणों ने मुखिया शमीम अंसारी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित होने चाहिए, स्वास्थ्य हर व्यक्ति के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है.

कई बार ग्रामीण आर्थिक अथवा अन्य कारणों से समय पर चिकित्सकीय जांच नहीं करा पाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बहादूरपुर आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया गया, ताकि जरूरतमंद लोगों को उनके नजदीक ही स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय सलाह मिल सके. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों की सुविधा और जरूरत को देखते हुए इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास जारी रहेगा.

पंचायत के विकास के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण को भी प्राथमिकता दी जाएगी. स्वास्थ्य शिविर में 175 मरीजों की जांच होना इस बात का संकेत है कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के कार्यक्रमों की काफी आवश्यकता है. शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समय पर जांच और उचित चिकित्सकीय सलाह लेने का संदेश भी दिया गया.

ग्रामीणों ने मुखिया शमीम अंसारी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा इस प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्य किए जाने से आम लोगों को लाभ मिल रहा है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola