सेवानिवृत्त प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश प्रसाद सिंह का निधन, अधिकारियों ने जताया शोक

Updated:
विज्ञापन

दिवंगत सुरेश प्रसाद सिंह का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारठ प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शशांक शेखर के पिता सुरेश प्रसाद सिंह का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सिमरिया घाट पर हुआ अंतिम संस्कार।

विज्ञापन

सारठ: प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी सारठ शशांक शेखर के पिता सुरेश प्रसाद सिंह का निधन हो गया,लखीसराय जिले के अभयपुर पिरी बाजार पैतृक आवास में 7 अगस्त को हो गया, बीटीएम शशांक शेखर बताया कि उनके पिता स्व सुरेश प्रसाद सिंह सेवानिवृत्ति प्रखंड कृषि पदाधिकारी थे, जो वर्ष 2010 में पिपरिया प्रखंड लखीसराय सेवानिवृत हुए थे, 77 वर्षीय सुरेश प्रसाद सिंह पिछले 4 महीने से बीमारी से ग्रस्त थे,डॉक्टर ने उन्हें घर पर रहकर सेवा करने की सलाह दी थी.

विज्ञापन

वे अपने पीछे दो पुत्र,दो पुत्र बधु, दो पुत्री तथा पोते -पोती, नाती- नातिन सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं, उनका अंतिम संस्कार सिमरिया घाट गंगा किनारे बेगूसराय में किया गया, मुखाग्निक बड़े पुत्र शशांक शेखर ने दी,इधर सारठ प्रखण्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बीटीएम को सांत्वना देते हुए दुःख जताया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola