एक भी पात्र भारतीय नागरिक का SIR में नहीं कटेगा नाम, देवघर में बोले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार

Deoghar: देवघर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं कटेगा. उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

विज्ञापन

Deoghar: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में एक भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं कटेगा. केवल पांच श्रेणियों – एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ, डुप्लिकेट और गैर भारतीय नागरिकों के नाम ही प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे.

एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने वालों का नहीं कटेगा नाम

के रवि कुमार ने कहा कि जिन मतदाताओं की पूर्व के गहन पुनरीक्षण वाली मतदाता सूची से मैपिंग हो चुकी है अथवा नहीं हुई है, यदि वे हस्ताक्षरित एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करते हैं तो उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में प्रकाशित होगा.

मधुपुर में बीएलओ एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण का निरीक्षण

संथाल परगना प्रमंडल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मंगलवार को देवघर जिले के मधुपुर प्रखंड में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का भौतिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बीएलओ का उत्साहवर्धन किया और उनकी शंकाओं का समाधान किया.

30 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ, मैपिंग पर रहेगा जोर

के रवि कुमार ने कहा कि 30 जून से बीएलओ घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करेंगे. इस दौरान मतदाताओं की पूर्व गहन पुनरीक्षण वाली मतदाता सूची से मैपिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिकतम मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया में अतिरिक्त दस्तावेज देने की आवश्यकता न पड़े.

मैपिंग और एन्यूमरेशन चरण में दस्तावेज नहीं लिए जाएंगे

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मैपिंग एवं एन्यूमरेशन चरण के दौरान मतदाताओं से किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं लिया जाएगा. बीएलओ इस बात का विशेष ध्यान रखें.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सहित कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल, मधुपुर प्रखंड के पदाधिकारी और संबंधित प्रखंडों के बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें…

देवघर पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार, मधुपुर में BLO ट्रेनिंग कार्यक्रम में हुए शामिल

100 दिनों के बाद मारगोमुंडा के मनरेगा कर्मियों की हड़ताल खत्म, चेहरे पर मुस्कान लिए काम पर लौटे

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola