भारत के सामने फिर घुटनों पर आया पाकिस्तान, 4 दनादन गोल दागकर चटाई धूल
गोल दागने के बाद भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी (फोटो-सोशल मीडिया)
FIH प्रो लीग के इतिहास में पहली बार हुए भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-3 से हरा दिया. पहले क्वार्टर में पिछड़ने के बावजूद टीम इंडिया ने दमदार वापसी की और अगले तीन क्वार्टर में दबदबा बनाकर यादगार जीत अपने नाम कर ली.
FIH Pro League के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीमें आमने-सामने आईं और इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. रोमांच से भरपूर मुकाबले में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-3 से मात दी.
करीब दो साल बाद दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में भारत ने शुरुआती झटके के बावजूद दमदार वापसी की और मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली. पहले क्वार्टर में पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा, लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए अगले तीनों क्वार्टर में दबदबा कायम रखा और यादगार जीत अपने नाम की.
पाकिस्तान की आक्रामक शुरुआत
प्रो लीग में भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान ने आक्रामक शुरुआत की और आठवें मिनट में नदीम अहमद के गोल की बदौलत 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. हालांकि, भारतीय टीम ने दबाव में आने के बजाय शानदार वापसी की. दूसरे क्वार्टर में अभिषेक ने 22वें मिनट में बराबरी का गोल दागा, जबकि महज दो मिनट बाद नीलाकांता शर्मा ने गोल कर भारत को 2-1 से आगे कर दिया. हाफटाइम तक टीम इंडिया बढ़त बनाए रखने में सफल रही.
दूसरे हाफ में भारत का दबदबा
तीसरे क्वार्टर में सुखजीत सिंह ने 40वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त 3-1 कर दी. इसके बाद चौथे क्वार्टर में राजिंदर सिंह ने 52वें मिनट में गोल करके स्कोर 4-1 कर दिया. उस समय ऐसा लग रहा था कि भारत आसानी से बड़े अंतर से मुकाबला जीत लेगा.
भारतीय टीम की कमजोर डिफेंस हुई उजागर
हालांकि, मैच के अंतिम मिनटों में भारतीय डिफेंस की कमजोरी एक बार फिर सामने आई. पाकिस्तान ने वापसी की कोशिश करते हुए 53वें मिनट में महमूद अबू और 60वें मिनट में शकील मोईन के गोल की बदौलत स्कोर 4-3 कर दिया. दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए. हालांकि, भारत ने अंत तक बढ़त बरकरार रखी और जीत अपने नाम कर ली.
भारत का मिला-जुला प्रदर्शन
भारत ने रोटरडम चरण में कुल चार मुकाबले खेले, जिनमें दो में जीत और दो में हार मिली. हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम ने मेजबान नीदरलैंड को 3-2 और मौजूदा विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-1 से हराया. वहीं, दूसरे मुकाबलों में भारत को नीदरलैंड से 2-3 और जर्मनी से 1-2 की हार झेलनी पड़ी.
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा समेत 9 खिलाड़ियों को मिला पद्म पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








