IND vs PAK: 2010 में लिया था 1982 की हार का बदला, अब 16 साल बाद फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान

Updated:
विज्ञापन

भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो- सोशल मीडिया)

हॉकी विश्व कप में 16 साल बाद भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होने जा रहा है. 2010 में भारत ने 1982 की 7-1 की हार का बदला 4-1 से चुकता किया था. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए हमेशा खास रहा है.

विज्ञापन

Hockey World Cup IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी का मुकाबला हमेशा खास रहा है. मैदान पर दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं तो सिर्फ जीत-हार की बात नहीं होती, बल्कि पुरानी यादें और भावनाएं भी जुड़ जाती हैं. अब 16 साल बाद दोनों टीमें विश्व कप में फिर भिड़ने जा रही हैं. ऐसे में 2010 का वह मुकाबला एक बार फिर याद आ रहा है, जब भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराकर 28 साल पुरानी हार का हिसाब चुकता किया था.

उसी मैदान पर मिली थी 7-1 की हार

2010 का विश्व कप दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेला गया था. यही वह मैदान था, जहां 1982 के एशियाई खेलों के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 7-1 से हराया था. इस हार की टीस भारतीय हॉकी प्रशंसकों के दिल में लंबे समय तक रही.

28 फरवरी 2010 को विश्व कप के शुरुआती मुकाबले में भारत और पाकिस्तान फिर इसी मैदान पर आमने-सामने थे. मुकाबले से पहले 1982 की हार की चर्चा खूब हो रही थी. दबाव भी था, लेकिन भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए पाकिस्तान को 4-1 से हरा दिया.

ये भी पढ़ें: कब-कहां और कैसे देख सकते हैं भारत-पाकिस्तान मुकाबले का लाइव?

राजपाल ने पहले ही कर दिया था ऐलान

2010 में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे राजपाल सिंह ने बताया कि विश्व कप से कुछ दिन पहले भारत को पाकिस्तान के हाथों चैंपियंस चैलेंज में हार मिली थी. इसके बाद पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों ने उनसे मजाक में पूछा कि उस दिन भारत की टीम क्यों नहीं चल पाई.

राजपाल ने उन्हें जवाब दिया था कि 28 फरवरी को बात होगी. विश्व कप में जब दोनों टीमें उतरीं तो भारतीय टीम ने अपने कप्तान के उस जवाब को मैदान पर सच कर दिखाया. राजपाल के मुताबिक, 1982 की हार के कारण इस मुकाबले का दबाव काफी ज्यादा था. हालांकि टीम की तैयारी अच्छी थी और खिलाड़ियों ने दबाव को खुद पर हावी नहीं होने दिया. भारत की 4-1 की जीत ने पुराने जख्मों पर मरहम लगाने का काम किया.

ये भी पढ़ें: महिला हॉकी वर्ल्ड कप: भारत ने साउथ अफ्रीका को 6-1 से रौंदा, दर्ज की पहली जीत

शिवेंद्र का गोल और दर्शकों को सैल्यूट

इस मुकाबले की एक खास तस्वीर आज भी याद की जाती है. भारत के लिए गोल करने वाले शिवेंद्र सिंह ने गोल के बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को सैल्यूट किया था. उन्होंने बताया कि वह मैच उनके लिए बेहद खास था. स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा था और 1982 की हार को लेकर काफी भावनाएं जुड़ी थीं.

भारत-पाकिस्तान के मैच में रोमांच और दबाव बना रहता है

शिवेंद्र ने कहा कि भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा अलग होता है. पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान की टीम भले ही पहले जैसी मजबूत नहीं रही हो, लेकिन दोनों देशों के बीच मुकाबले में रोमांच और दबाव हमेशा बना रहता है. अब 16 साल बाद विश्व कप में दोनों टीमें फिर आमने-सामने हैं. 2014 और 2023 में पाकिस्तान क्वालीफाई नहीं कर सका था, जबकि 2018 में दोनों का सामना नहीं हुआ. ऐसे में 2010 के बाद यह विश्व कप में दोनों की पहली भिड़ंत होगी.

ये भी पढ़ें: हॉकी वर्ल्ड कप: भारत-पाकिस्तान मुकाबले का दिखा जबरदस्त क्रेज, सारे टिकट हुए SOLD OUT


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola