ENG vs PAK 1st Test: इंग्लैंड-पाकिस्तान में होगी कांटे की टक्कर, जानें कब-कहां और कैसे देखें LIVE

Updated:
विज्ञापन

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड (फोटो- सोशल मीडिया)

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 अगस्त से लीड्स में खेला जाएगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ के लिए यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच.

विज्ञापन

ENG vs PAK 1st Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा. दोनों टीमों की नजरें सीरीज में बढ़त बनाने के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2027 फाइनल की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने पर भी होंगी.

WTC पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड सातवें और पाकिस्तान आठवें स्थान पर है. ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी अहम है. फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों को सीरीज में शानदार प्रदर्शन करना होगा.

जो रूट संभालेंगे इंग्लैंड की कप्तानी

बेन स्टोक्स के जून 2026 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद जो रूट को एक बार फिर इंग्लैंड का टेस्ट कप्तान बनाया गया है. रूट इससे पहले 2017 से 2022 तक टीम की कप्तानी कर चुके हैं. उनके नाम इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा जीत दर्ज हैं. पहले टेस्ट में इंग्लैंड को जैकब बेथेल की कमी खलेगी. भारत के खिलाफ 16 जुलाई को खेले गए दूसरे वनडे के दौरान चोटिल होने के बाद वह पूरी पाकिस्तान सीरीज से बाहर हो गए हैं.

बाबर आजम हुए पहले टेस्ट से बाहर

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. अभ्यास मैच के दौरान उनकी उंगली में चोट लग गई थी. जिसके बाद उन्हें अब पहले टेस्ट से बाहर होना पड़ा है. अब देखना होगा कि दूसरे टेस्ट से पहले बाबर आजम फिट होते हैं या नहीं.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए बाबर आजम; सलमान आगा संभालेंगे कमान

कब और कहां खेला जाएगा पहला टेस्ट?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का पहला टेस्ट 19 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान में खेला जाएगा. मुकाबला 23 अगस्त तक चलेगा.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

पहले टेस्ट के हर दिन का खेल भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.

भारत में किस चैनल पर देखें LIVE?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा.

मोबाइल पर कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत में फैंस इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे होगी.

दोनों टीमों के स्क्वाड

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ, जोश टंग.

पाकिस्तान: शान मसूद, अब्दुल्ला शफीक, अज़ान अवैस, इमाम-उल-हक, मुहम्मद अवैस जफर, मोहम्मद रिजवान, मुहम्मद गाजी गोरी, आमिर जमाल, सलमान अली आगा (कप्तान), सऊद शकील, अली उस्मान, साजिद खान, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली और उबैद शाह.

ये भी पढ़ें: कब-कहां और कैसे देख सकते हैं भारत-पाकिस्तान मुकाबले का लाइव?


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola