हॉकी वर्ल्ड कप: भारत-पाकिस्तान मुकाबले का दिखा जबरदस्त क्रेज, सारे टिकट हुए SOLD OUT
भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो- सोशल मीडिया)
हॉकी विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं और 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाला वेगनेर स्टेडियम पूरी तरह भरा रहेगा.
Hockey World Cup Ind vs Pak: भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी विश्व कप में बुधवार को होने वाले मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. इस हाई-प्रोफाइल मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं. ऐसे में 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाला वेगनेर स्टेडियम पूरी तरह भरा रहेगा.
भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर खासा उत्साह
भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर नीदरलैंड में रहने वाले भारतीय और पाकिस्तानी मूल के लोगों में खासा उत्साह है. रॉयल डच हॉकी संघ (KNHB) की संचार अधिकारी (Communications Officer) तमारा बोउवमन्स ने बताया कि मैच के टिकट सितंबर 2025 से ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध थे. टिकट अलग-अलग चरणों में बेचे गए थे.
35 यूरो से शुरू था टिकट का दाम
मैच के टिकट की कीमत अलग-अलग श्रेणियों के हिसाब से रखी गई थी. साउथ स्टैंड के टिकट 35 यूरो से शुरू हुए, जबकि कवर किए गए मेन स्टैंड के टिकट 57 यूरो के थे. हॉस्पिटैलिटी टिकट की कीमत 251.34 यूरो थी. बोउवमन्स ने बताया कि जब किसी दिन के ग्रुप स्टेज के सभी टिकट बिक जाते हैं, तो हाफ-डे पास भी उपलब्ध कराए जाते हैं. इन पास के जरिए दर्शक उस दिन नीदरलैंड के मैच को छोड़कर बाकी मुकाबले देख सकते हैं.
भारतीय फैंस में भी जबरदस्त उत्साह
नीदरलैंड में रहने वाले भारतीय मूल के लोग भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं. पिछले आठ साल से नीदरलैंड में रह रही अंजना पब्बी ने पीटीआई को बताया कि वह अपने परिवार के साथ स्टेडियम में मैच देखना चाहती थी, लेकिन अब सभी टिकट बिक चुके हैं.
अब टीवी पर देखना होगा मैच
उन्होंने कहा कि भारतीय टीम पहली बार यहां विश्व कप खेल रही है, इसलिए वह और उनका परिवार इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित थे. अब वह टीवी पर मैच देखेंगी और कप्तान हरमनप्रीत सिंह समेत पूरी भारतीय टीम का हौसला बढ़ाएंगी.
वेगनेर स्टेडियम में इससे पहले सह-मेजबान नीदरलैंड के मैचों के टिकट भी पूरी तरह बिक चुके हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर फैंस में कितना उत्साह है.
ये भी पढ़ें: ग्लेन मैक्सवेल के घर आई नन्ही परी, विनी रमन ने शेयर की बेटी की पहली झलक; जानें क्या रखा नाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









