VIDEO: संजय मांजरेकर और मुरली कार्तिक में हुई तीखी नोकझोंक, एक-दूसरे की शक्ल पर किया कमेंट

Updated:
विज्ञापन

मुरली कार्तिक और संजय मांजरेकर (फोटो- सोशल मीडिया/ स्क्रीनशॉट)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत-श्रीलंका टेस्ट के दौरान लाइव टीवी पर पूर्व क्रिकेटरों संजय मांजरेकर और मुरली कार्तिक के बीच मजेदार बहस छिड़ गई. दोनों ने एक-दूसरे के लुक्स और आवाज पर कमेंट किए.

विज्ञापन

Sanjay Manjrekar And Murali Kartik Get Into Ugly Spat On Live TV: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान मैदान पर तो क्रिकेट का रोमांच देखने को मिला, लेकिन लाइव टीवी पर कमेंट्री पैनल के दो पूर्व भारतीय क्रिकेटरों के बीच अलग ही तरह की बहस छिड़ गई. संजय मांजरेकर और मुरली कार्तिक के बीच बातचीत अचानक क्रिकेट से हटकर एक-दूसरे के लुक्स और चेहरे पर पहुंच गई. देखते ही देखते ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

दरअसल, दोनों पूर्व क्रिकेटर भारत के श्रीलंका दौरे पर बतौर ब्रॉडकास्टर जुड़े हुए हैं. मैच के दौरान खेल के एक प्वाइंट पर बात करते हुए मुरली कार्तिक ने मजाकिया अंदाज में संजय मांजरेकर के चेहरे के हाव-भाव पर कमेंट किया. कार्तिक ने मांजरेकर से कहा कि वह अपना 'पाउट' थोड़ा कम करें, क्योंकि उनके चेहरे के इस एक्सप्रेशन की वजह से उनकी बात समझने में परेशानी हो रही है. उन्होंने मजाक में इसे 'पाउट ऑफ द सेंचुरी' तक कह दिया.

मांजरेकर ने भी किया पलटवार

मांजरेकर ने भी तुरंत पलटवार किया. उन्होंने कहा कि कैमरा स्प्लिट स्क्रीन कर दिया जाए और दूसरे व्यक्ति पर फोकस किया जाए, क्योंकि उनसे बात करना ज्यादा अच्छा है और उनका चेहरा भी ज्यादा अच्छा है. इसके बाद मांजरेकर ने कार्तिक की आवाज और खुद को आईने में देखने को लेकर भी तंज कसा. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि कार्तिक की आवाज सुनते हुए आईने में खुद को देखने का अनुभव कैसा होता होगा.

ये भी पढ़ें: दिनेश चांदीमल की जगह पसिंदु सूर्यबंडारा को मिला मौका, डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर हुए आउट

मुरली कार्तिक ने भी जवाब देने में देर नहीं की. उन्होंने कहा कि वह खुद को कभी आईने में नहीं देखते और ऐसा सिर्फ मांजरेकर करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि जो लोग मांजरेकर को जानते हैं, खासकर उनके साथ खेल चुके या काम कर चुके लोग, वे इस बात को अच्छी तरह जानते हैं.

'हम दोनों लाइन क्रॉस करने वाले हैं'

बातचीत आगे बढ़ी तो संजय मांजरेकर ने फिर कार्तिक पर मजाकिया तंज कसा. उन्होंने कहा कि आईने में खुद को देखने के लिए भी कोई वजह होनी चाहिए, लेकिन कार्तिक के मामले में ऐसी कोई खास वजह नजर नहीं आती. हालांकि, माहौल को बिगड़ने से पहले मांजरेकर ने खुद ही स्थिति को संभालने की कोशिश की. उन्होंने कहा, “हम दोनों यहां लाइन क्रॉस करने वाले हैं और सोशल मीडिया को इसका मजा लेने का मौका मिल जाएगा.” दोनों का आपस में यह नोक-झोक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

ये भी पढ़ें: DRS से बची केएल राहुल की विकेट तो देवदत्त पडिक्कल को किया किस, सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुआ VIDEO


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola