महिला हॉकी वर्ल्ड कप: भारत ने साउथ अफ्रीका को 6-1 से रौंदा, दर्ज की पहली जीत

Updated:
विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम (फोटो- सोशल मीडिया)

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 6-1 से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ भारत पूल डी में शीर्ष पर पहुंच गया है.

विज्ञापन

Women's Hockey World Cup: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 6-1 से हरा दिया. पहले मैच में ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को ड्रॉ पर रोकने के बाद भारत ने दूसरे मुकाबले में भी अपना आक्रामक खेल जारी रखा. इस बड़ी जीत के साथ भारत ने अगले दौर में पहुंचने की अपनी उम्मीद मजबूत कर ली है.

विज्ञापन

6 खिलाड़ियों ने किया गोल

वेगनेर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत की ओर से छह अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल किए. सुनेलिटा टोप्पो, नवनीत कौर, सुशीला चानू, दीपिका, लालरेम्सियामी और साक्षी राणा ने भारत के लिए गोल दागे. दक्षिण अफ्रीका की ओर से एकमात्र गोल कायला डे वाल ने किया.

भारत ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया. 11वें मिनट में सुनेलिटा टोप्पो ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में नवनीत कौर ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत की बढ़त 2-0 कर दी. इसके बाद सुशीला चानू ने रिबाउंड पर गोल करते हुए स्कोर 3-0 कर दिया. भारत पहले हाफ के बाद तीन गोल से आगे था.

तीसरे क्वार्टर में भी रहा भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

तीसरे क्वार्टर में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा जारी रहा. 38वें मिनट में दीपिका ने शानदार शॉट लगाकर भारत का चौथा गोल किया. इसके कुछ मिनट बाद लालरेम्सियामी ने बेहतरीन नियंत्रण के बाद गेंद को गोल में पहुंचाकर स्कोर 5-0 कर दिया. अगले ही मिनट साक्षी राणा ने रिबाउंड पर गोल कर भारत की बढ़त 6-0 कर दी.

ये भी पढ़ें: कब-कहां और कैसे देख सकते हैं भारत-पाकिस्तान मुकाबले का लाइव?

चौथे क्वार्टर में साउथ अफ्रीका ने किया एक गोल

दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी क्वार्टर में वापसी की कोशिश की. टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला और 55वें मिनट में कायला डे वाल ने इसका फायदा उठाकर गोल कर दिया. हालांकि, इसके बाद भारतीय डिफेंस ने कोई और मौका नहीं दिया और टीम ने 6-1 से बड़ी जीत दर्ज की.

टॉप पर है भारतीय महिला टीम

इस जीत के बाद हॉकी वर्ल्ड कप में भारत के दो मैचों में चार अंक हो गए हैं. चीन के भी चार अंक हैं, लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण भारत पूल डी में शीर्ष पर है. इंग्लैंड के तीन अंक हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका लगातार दो हार के बाद अगले दौर की दौड़ से बाहर हो गया है. भारत अब 20 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा. यह मुकाबला अगले दौर में पहुंचने के लिए बेहद अहम होगा.

ये भी पढ़ें: हॉकी वर्ल्ड कप: भारत-पाकिस्तान मुकाबले का दिखा जबरदस्त क्रेज, सारे टिकट हुए SOLD OUT


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola