Hockey World Cup 2026: भारत के लिए करो या मरो का मैच, आज पाकिस्तान से होगी टक्कर
भारत-पाक हॉकी वर्ल्ड कप मैच 2026 (एक्स)
16 साल बाद वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत. अगले राउंड में पहुंचने के लिए भारत को जीत या ड्रॉ की सख्त जरूरत. जानें क्या हैं समीकरण.
India vs Pakistan Hockey: FIH मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें बुधवार (19 अगस्त) को एक बार फिर आमने-सामने होंगी. नीदरलैंड्स के ऐतिहासिक वेगनर स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. वर्ल्ड कप में दोनों के बीच 16 साल बाद टक्कर हो रही है.
1973 की यादें होंगी ताजा
भारत और पाकिस्तान इसी मैदान पर 31 अगस्त 1973 को वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भिड़े थे. तब भारत ने 1-0 से जीत दर्ज की थी. बीपी गोविंदा ने मैच के 62वें मिनट में गोल कर भारत को फाइनल में पहुंचाया था. टीम इंडिया इस बार भी उसी तरह के नतीजे की उम्मीद करेगी.
इसे भी पढ़े- ESPN के संस्थापक बिल रासमुसेन का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
2010 में भारत ने मारी थी बाजी
वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत 2010 में नई दिल्ली में हुई थी. तब राजपाल सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 4-1 से करारी शिकस्त दी थी. भारत पिछले करीब एक दशक से पाकिस्तान के खिलाफ अजेय भी रहा है.
भारत के लिए करो या मरो का मैच
भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत वेल्स को 3-1 से हराकर की थी. हालांकि दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 की बढ़त बनाने के बाद टीम 2-4 से हार गई. अब अगले राउंड में पहुंचने के लिए भारत को पाकिस्तान के खिलाफ जीत या कम से कम ड्रॉ की जरूरत है. ऐसे में डिफेंस की गलतियों से बचना टीम की सबसे बड़ी चुनौती होगी.
वर्ल्ड कप में भारत का पलड़ा भारी
वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मुकाबले हुए हैं. भारत ने 3 और पाकिस्तान ने 2 मैच जीते हैं. इन मुकाबलों में भारत ने कुल 10 गोल किए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सबसे सफल वर्ल्ड कप स्कोरर संदीप सिंह हैं. उन्होंने 2010 के मुकाबले में पेनल्टी कॉर्नर से दो गोल दागे थे. अब नजरें एक बार फिर भारत के प्रदर्शन पर होंगी.
इसे भी पढ़े- देवदत्त पडिक्कल किसे कर रहे हैं डेट? सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ऋतु राज
ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








