ESPN के संस्थापक बिल रासमुसेन का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
ESPN के संस्थापक बिल रासमुसेन (एक्स)
ईएसपीएन के संस्थापक बिल रासमुसेन का 93 साल की उम्र में निधन हो गया. जानें कैसे लोकल स्पोर्ट्स डायरेक्टर से बने बड़े मीडिया कारोबारी.
ESPN founder dies: ESPN के संस्थापक और खेल मीडिया की दुनिया में बड़ा बदलाव लाने वाले बिल रासमुसेन का 93 साल की उम्र में निधन हो गया. वह लंबे समय से पार्किंसंस बीमारी से जूझ रहे थे. उनके निधन की जानकारी ईएसपीएन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी.
कैसे बने बड़े मीडिया कारोबारी
बिल रासमुसेन पहले स्थानीय न्यूज चैनल में स्पोर्ट्स डायरेक्टर के तौर पर काम करते थे. इसी दौरान उनकी दिलचस्पी सैटेलाइट टीवी के तेजी से बढ़ते कारोबार में हुई. उन्होंने सोचा कि अगर एक ऐसा टीवी चैनल हो, जहां हर वक्त सिर्फ खेल दिखाए जाएं, तो यह लोगों को खूब पसंद आएगा. इसी सोच ने आगे चलकर ईएसपीएन की नींव रखी.
इसे भी पढ़े- देवदत्त पडिक्कल किसे कर रहे हैं डेट? सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
1979 में शुरू हुआ ESPN
रासमुसेन की मेहनत से ESPN ने 1979 में काम शुरू किया. इसके बाद उन्होंने 24 घंटे खेलों की कवरेज का चलन शुरू किया. 1980 में NCAA पुरुष बास्केटबॉल टूर्नामेंट के शुरुआती दौर के मैचों का प्रसारण भी ईएसपीएन पर हुआ. इससे चैनल को देशभर में पहचान मिलने लगी.

आज दुनिया भर में है ESPN का बड़ा नेटवर्क
जिस ईएसपीएन की शुरुआत एक नए प्रयोग के तौर पर हुई थी, वह आज दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स मीडिया ब्रांड्स में शामिल है. 2026 में ईएसपीएन में 5,900 से ज्यादा कर्मचारी हैं. इसके कई टीवी नेटवर्क, डिजिटल प्लेटफॉर्म, ऐप, रेडियो, पॉडकास्ट और सोशल मीडिया सेवाएं हैं. कंपनी अब डिज्नी के नियंत्रण में है.
जिमी पिटारो और क्रिस बर्मन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
ईएसपीएन के चेयरमैन जिमी पिटारो ने रासमुसेन को दूरदर्शी और नए विचारों वाला व्यक्ति बताया. ईएसपीएन के शुरुआती दिनों से जुड़े मशहूर एंकर क्रिस बर्मन ने उन्हें अपना अच्छा दोस्त बताते हुए कहा कि रासमसन हमेशा उम्मीद और सकारात्मकता से भरे रहते थे. रासमुसेन की पत्नी लुईस का 2011 में निधन हो गया था. वह अपने दो बेटों, एक बेटी, सात पोते-पोतियों और दो परपोते-परपोतियों को पीछे छोड़ गए हैं.
इसे भी पढ़े- WCL 2026: 3 अक्टूबर से शुरू होगा दिग्गजों का टूर्नामेंट, डिविलियर्स-युवराज समेत ये स्टार्स खेलेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ऋतु राज
ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








