रोहित शर्मा समेत 9 खिलाड़ियों को मिला पद्म पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

Edited by Ujjawal Sinha
Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त करते हुए रोहित शर्मा (फोटो-स्क्रीनशॉट)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा को पद्म श्री से सम्मानित किया गया. रोहित शर्मा समेत 9 खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया.

विज्ञापन

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब दिलाने वाले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. मंगलवार (23 जून) को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया. इसके साथ ही राष्ट्रपति ने खेल से जुड़े सभी 9 व्यक्तियों को सम्मानित किया.

दरअसल, जनवरी 2026 में केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया था, जिसमें खेल जगत की नौ बड़ी हस्तियों को सम्मान के लिए चुना गया. इसमें रोहित शर्मा का नाम भी शामिल था, जिन्होंने अपने शानदार नेतृत्व, दमदार प्रदर्शन और भारतीय क्रिकेट टीम को नई बुलंदियों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

रोहित शर्मा का करियर

रोहित शर्मा ने टी20आई और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. वह भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. रोहित शर्मा ने भारत के लिए खेलते हुए टेस्ट में 67 मैचों 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए. जिसमें 12 शतक शामिल है. वहीं रोहित ने 159 टी20आई मैचों में 4231 रन बनाए. वनडे में रोहित शर्मा ने 285 मैचों में 48.83 की शानदार औसत से 11,720 रन बनाए. इस दौरान रोहित ने अब तक 33 शतक लगाए हैं.

रोहित शर्मा के अलावा इन खिलाड़ियों को भी मिला सम्मान

रोहित शर्मा के अलावा भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले हाई-जंपर प्रवीण कुमार, भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया, अनुभवी कोच बलदेव सिंह (हॉकी), के. पजनीवेल (वॉलीबॉल) और भगवानदास रायकवार (बुंदेली अखाड़ा मार्शल आर्ट्स) को पद्म पुरस्कार से नवाजा गया. व्लादिमीर मेस्तविरिशविली को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया गया, जबकि टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण दिया गया.

किन खिलाड़ियों को मिला पद्म पुरस्कार?

खिलाड़ीराज्य / देशपद्म सम्मान
विजय अमृतराजअमेरिकापद्म भूषण
बलदेव सिंहपंजाबपद्म श्री
भगवानदास रैकवारमध्य प्रदेशपद्म श्री
हरमनप्रीत कौर भुल्लरपंजाबपद्म श्री
के. पाजनिवेलपुडुचेरीपद्म श्री
प्रवीण कुमारउत्तर प्रदेशपद्म श्री
रोहित शर्मामहाराष्ट्रपद्म श्री
सविता पुनियाहरियाणापद्म श्री
व्लादिमेर मेस्तविरिश्विली (मरणोपरांत)जॉर्जियापद्म श्री

यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले सबसे बड़ा ट्रेड! ऋषभ पंत की दिल्ली में वापसी, कुलदीप पहुंचे LSG

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola