'क्रिकेट खून में होना चाहिए...', पाकिस्तानी महिला खिलाड़ियों पर शाहिद अफरीदी के बयान से मचा घमासान

Edited by Ujjawal Sinha
Updated:
विज्ञापन

शाहिद अफरीदी का पाकिस्तान महिला टीम पर विवादित टिप्पणी (फोटो-सोशल मीडिया)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी अच्छा खाना बनाती हैं क्योंकि यह उनके खून में है. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

विज्ञापन

Shahid Afridi Controversial Statement: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को लेकर विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं. अफरीदी ने वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान महिला टीम के लिए ऐसी टिप्पणी की.

वीडियो में अफरीदी कहते हैं कि क्रिकेट तभी खेला जा सकता है जब वह “खून में” हो. इसी दौरान उन्होंने चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि चीनी लोग क्रिकेट नहीं खेल सकते. इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान की महिला क्रिकेटरों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे अच्छा खाना बनाती हैं क्योंकि खाना बनाना उनके खून में है. अफरीदी ने वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान महिला टीम के लिए ऐसी टिप्पणी की.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

अफरीदी का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कई यूजर्स ने इसे महिला क्रिकेटरों का अपमान बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसे अफरीदी की पुरानी सोच का उदाहरण करार दिया. वीडियो को एक्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है.

पहले भी महिलाओं को लेकर दे चुके हैं विवादित बयान

यह पहली बार नहीं है जब शाहिद अफरीदी महिलाओं के क्रिकेट को लेकर विवादों में आए हों. इससे पहले भी उनके कुछ बयानों पर आलोचना हो चुकी है. 2014 में महिला क्रिकेट को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर पाकिस्तान में काफी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी.

महिला क्रिकेट में पाकिस्तान की स्थिति

अफरीदी का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब महिला क्रिकेट दुनिया भर में तेजी से आगे बढ़ रहा है और पाकिस्तान महिला टीम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही है. ऐसे में पूर्व कप्तान की इस टिप्पणी ने नए विवाद को जन्म दे दिया है.

वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली पहली टीम बनी पाकिस्तान

पाकिस्तान की महिला टीम को वर्ल्ड कप में एक भी जीत नहीं मिली है. पाकिस्तान को पहले भारत, फिर साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं उसके बाद पाकिस्तान को बांग्लादेश से शिकस्त झेलनी पड़ी. इस हार के साथ पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है. वो इस टूर्नामेंट में बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बनी.

यह भी पढ़ें: फिटनेस गई तेल लेने… मैच से पहले फास्ट फूड पर टूटीं पाकिस्तानी खिलाड़ी

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola