इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे से पहले भारत को लगा करारा झटका, नीतीश रेड्डी बाहर; BCCI ने अब इस खिलाड़ी पर लगाया दांव
नीतीश रेड्डी और सूर्यंश शेडगे (फोटो-सोशल मीडिया)
टीम इंडिया को इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है. ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी जांघ की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को पहली बार भारतीय सीनियर टीम में शामिल किया गया है.
Suryansh Shedge Replaces Nitish Kumar Reddy: टीम इंडिया 26 जून से आयरलैंड दौरे पर दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी, जिसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेगी. हालांकि इस दौरे से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण दोनों सीरीज से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने मंगलवार को उनकी जगह युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को भारतीय टीम में शामिल करने की घोषणा की. 23 वर्षीय शेडगे को पहली बार सीनियर राष्ट्रीय टीम का बुलावा मिला है.
जांघ की चोट बनी बाहर होने की वजह
नीतीश कुमार रेड्डी को बाएं पैर की जांघ (क्वाड्रिसेप्स) में गंभीर चोट लगी है. मेडिकल जांच में मांसपेशियों में सूजन और कुछ रेशों के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि हुई है. इसके बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें कम से कम एक महीने तक बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब करने की सलाह दी है.
अफगानिस्तान सीरीज के दौरान लगी चोट
नीतीश को यह समस्या अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान हुई थी. धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में गेंदबाजी करते समय उन्हें परेशानी महसूस हुई थी. इसके बाद उन्हें अगले मैच में आराम दिया गया, लेकिन वह सीरीज के अंतिम मुकाबले में लौटे. हालांकि गेंदबाजी के दौरान वह पूरी तरह फिट नहीं दिखे और बाद की जांच में चोट गंभीर पाई गई. बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि चयन समिति ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए नीतीश की जगह सूर्यांश शेडगे को टीम में शामिल किया है.
इंडिया ए के लिए किया था शानदार प्रदर्शन
सूर्यांश शेडगे ने हाल ही में श्रीलंका में आयोजित ट्राई सीरीज में इंडिया ए के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन किया था. उन्होंने मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए पांच मैचों में 147 रन बनाए और गेंद से भी योगदान दिया. इसके अलावा, 2024-25 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम का हिस्सा रहते हुए उन्होंने निचले क्रम में विस्फोटक बल्लेबाजी की थी. टूर्नामेंट में उनका स्ट्राइक रेट 250 से अधिक रहा था, जिसने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा.
भारत की चिंता बढ़ी
भारत की मुश्किलें इसलिए भी बढ़ गई हैं क्योंकि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी चोट के कारण इस दौरे का हिस्सा नहीं हैं. हार्दिक पैर की चोट से पूरी तरह फिट नहीं हो सके हैं और उनकी वापसी को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट समयसीमा तय नहीं की गई है. ऐसे में टीम प्रबंधन को उम्मीद थी कि नीतीश कुमार रेड्डी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की भूमिका में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगे, लेकिन उनके बाहर होने से टीम संयोजन पर असर पड़ सकता है. अब युवा सूर्यांश शेडगे के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का बड़ा अवसर होगा.
यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले सबसे बड़ा ट्रेड! ऋषभ पंत की दिल्ली में वापसी, कुलदीप पहुंचे LSG
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










