वैशाली में गंडक नदी में नहाने के दौरान 2 युवक डूबे, SDRF की टीम चला रही सर्च ऑपरेशन

Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल की तस्वीर

Hajipur News : वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में गंडक नदी में नहाने के दौरान दो युवकों के डूब जाने से इलाके में मातम पसरा हुआ है. घटना के बाद से दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और विशेष उपकरणों के साथ खोज अभियान शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

Hajipur News : (सुशील कुमार सिंह) वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में गंडक नदी में नहाने के दौरान दो युवकों के डूब जाने से इलाके में मातम पसरा हुआ है. घटना के बाद से दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और विशेष उपकरणों के साथ खोज अभियान शुरू कर दिया है. वहीं, नदी किनारे परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा है.

नाव की रंगाई-पुताई के बाद नहाने उतरे थे दोनों युवक

जानकारी के अनुसार, लालगंज क्षेत्र के रहने वाले विपिन सहनी और वकील सहनी सोमवार को गंडक नदी किनारे अपनी नाव की रंगाई-पुताई करने गए थे. काम पूरा होने के बाद दोनों नदी में नहाने लगे. इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और संतुलन बिगड़ने से नदी में डूब गए.

छोटी बच्ची ने देखा हादसा, घर पहुंचकर दी सूचना

बताया जाता है कि डूबने की पूरी घटना एक युवक की छोटी बेटी ने देखी. वह घबराकर घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य बदहवास होकर नदी किनारे पहुंचे. देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर जुट गए और अपने स्तर पर दोनों की तलाश शुरू कर दी.

Gandak River Drowning: सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में तलाश कराई, लेकिन दोनों युवकों का पता नहीं चल सका.

एसडीआरएफ की टीम चला रही सर्च ऑपरेशन

मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम बसंता-जहानाबाद घाट पहुंची और विशेष उपकरणों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. टीम लगातार गंडक नदी में दोनों युवकों की तलाश कर रही है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था.

परिवारों में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम

घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अपनों की एक झलक पाने की उम्मीद में परिवार के सदस्य नदी किनारे टकटकी लगाए बैठे हैं. वहीं गांव में भी शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है.

Vaishali News: ग्रामीण कर रहे सुरक्षित बरामदगी की दुआ

स्थानीय लोग लगातार एसडीआरएफ की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं और दोनों युवकों के सुरक्षित मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं. प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे भीड़ न लगाने और बचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है.

Also Read : गोपालगंज के चर्चित दीपक हत्याकांड में 20 साल बाद आया फैसला, 2 दोषियों को उम्रकैद

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन