हाजीपुर में कांवड़िया मार्ग में घुसे 4 ट्रक, यातायात पुलिस ने लगाया 10 हजार का जुर्माना
ट्रक चालक के साथ पुलिस अधिकारी
Hajipur Kanwariya Route : हाजीपुर में सावन माह के दौरान कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चार ट्रकों को वर्जित क्षेत्र में घुसने पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया है. प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित लेन में चलने की अपील की है.
Hajipur Kanwariya Route : हाजीपुर में सावन माह यात प्रेम प्रसंग जाके दौरान कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है. शुक्रवार को यातायात थाना पुलिस ने कांवड़िया मार्ग के वर्जित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले चार ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की. पुलिस ने चारों वाहन चालकों पर कुल 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.
वर्जित क्षेत्र में घुसे चार ट्रक
शुक्रवार को यातायात थाना पुलिस ने कांवड़िया मार्ग के वर्जित क्षेत्र में चार ट्रकों को प्रवेश करते पकड़ा. पुलिस ने सभी वाहनों को रोककर यातायात नियमों के तहत चालान काटा. प्रत्येक ट्रक पर 2,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया. चारों ट्रकों पर कुल 10 हजार रुपये का जुर्माना हुआ.
एसपी शुभांक मिश्रा ने की कार्रवाई की पुष्टि
एसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चार ट्रकों पर हुई कार्रवाई की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखना प्रशासन की प्राथमिकता है. इसी के तहत कांवड़िया मार्ग के वर्जित क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर निगरानी रखी जा रही है.
निर्धारित लेन में ही चलाने की अपील
अपर पुलिस अधीक्षक प्रेम सागर ने वाहन चालकों से कांवड़िया मार्ग पर केवल निर्धारित लेन में वाहन चलाने की अपील की है. उन्होंने चालकों से अनावश्यक ओवरटेक करने से बचने और सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन पार्क नहीं करने को कहा है.
गलत पार्किंग से एंबुलेंस की राह हो सकती है बाधित
एएसपी ने कहा कि गलत पार्किंग और अनियंत्रित ड्राइविंग के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन सकती है. इससे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों और एंबुलेंस के आवागमन में भारी परेशानी हो सकती है. ऐसे में कांवड़िया मार्ग पर यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है.
नियम तोड़ने वालों पर आगे भी होगी कार्रवाई
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. वर्जित क्षेत्र में प्रवेश, गलत पार्किंग और अनियंत्रित ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस आगे भी सख्ती बरतेगी.
कांवड़िया मार्ग पर पुलिस की निगरानी बढ़ी
सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग पर वाहनों और कांवड़ियों की आवाजाही बढ़ जाती है. ऐसे में पुलिस यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखने पर जोर दे रही है. प्रशासन की कोशिश है कि कांवड़ियों के साथ आम लोगों और आपातकालीन वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अभिषेक कुमार
अभिषेक कुमार 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनकी सबसे अच्छी पकड़ क्राइम और राजनीति की खबरों पर है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










