‘मुझे डर है, मेरे पति कहां हैं?’, मोतिलाल की पत्नी ने तेजप्रताप पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस से लगाई गुहार

Updated:
विज्ञापन

तेजप्रताप और मोतीलाल की पत्नी की तस्वीर

Tej Pratap Yadav: तेजप्रताप यादव के PA मोतिलाल राय पर चोरी का आरोप लगने के बाद उनकी पत्नी प्रीति भारती ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया है कि उनके पति को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. साथ ही उन्होंने पति के लापता होने की आशंका जताते हुए पुलिस से उन्हें जल्द तलाशने की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav Controversy: तेजप्रताप यादव के निजी सहायक (PA) मोतिलाल राय पर चोरी का आरोप लगने के बाद उनकी पत्नी प्रीति भारती सामने आई हैं. उन्होंने पूरे मामले को साजिश बताते हुए कहा कि उनके पति को जानबूझकर फंसाया जा रहा है. साथ ही उन्होंने अपने पति की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

‘सोमवार रात तक तेजप्रताप के साथ थे मेरे पति’

प्रीति भारती ने बताया कि उनके पति पिछले चार दिनों से तेजप्रताप यादव के आवास पर ही रह रहे थे. सोमवार रात करीब 8 बजे उनकी मोतिलाल से बातचीत हुई थी. उन्होंने दावा किया कि यह बातचीत तेजप्रताप यादव के मोबाइल फोन से हुई थी. जब उन्होंने अपने पति से उनका फोन नहीं लगने का कारण पूछा, तो जवाब मिला कि उनका मोबाइल तेजप्रताप यादव के पास है.

‘मुझे डर है, मेरे पति कहां हैं?’

प्रीति भारती ने कहा कि बातचीत के बाद से वह लगातार अपने पति से संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही है. उन्होंने कहा कि उन्हें आशंका है कि उनके पति के साथ कुछ गलत हुआ है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर उनके पति पर आरोप हैं, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से सामने क्यों नहीं लाया जा रहा है.

तेजप्रताप यादव पर भी दर्ज कराई FIR

प्रीति भारती की शिकायत पर पटना के अगमकुआं थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. शिकायत में उन्होंने तेजप्रताप यादव और उनके सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रीति का कहना है कि कुछ लोग उनके घर पहुंचे और खुद को ED तथा CBI का अधिकारी बताया. उन्होंने घर में दबाव बनाने की कोशिश की और दस्तावेज मांगने लगे.

‘मुझे कमरे में बंद कर दिया गया’

प्रीति भारती ने आरोप लगाया कि उनके घर आए लोगों ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया था. उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम से वह काफी डरी हुई हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति का मोबाइल फोन तेजप्रताप यादव के पास था और इसी वजह से वह सीधे अपने पति से संपर्क नहीं कर पा रही थीं.

पुलिस को सौंपा CCTV फुटेज

प्रीति भारती ने अपने आरोपों के समर्थन में पुलिस को CCTV फुटेज भी उपलब्ध कराया है. उनका कहना है कि फुटेज में कुछ लोग उनके घर आते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और उनके पति को जल्द खोजने की मांग की है.

‘मेरे पति को झूठे मामले में फंसाया जा रहा’

प्रीति भारती का आरोप है कि जब उनके पति ने तेजप्रताप यादव के आवास से दूरी बनाने की बात कही, तभी उनके खिलाफ यह पूरा मामला तैयार किया गया. उन्होंने कहा कि उनके पति निर्दोष हैं और उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है. फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं और पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में अब तक क्या-क्या हुआ और कैसे बदलता गया पूरा मामला? जानिए 7 दिनों का पूरा घटनाक्रम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन