देवघर के किशोर, प्रशांत, प्रेम व मनीष सफल

Updated:
विज्ञापन

देवघर : जेइइ एडवांस का परीक्षा परिणाम रविवार को जारी हुआ. इसमें देवघर के किशोर कुणाल ने ओबीसी कोटि में 2353वां, प्रशांत कुमार ने 3974वां, प्रेम सुंदर ने 7500वां तथा मनीष मिश्रा ने सामान्य कोटि में 24327वां रैंक हासिल किया है. छात्रों की सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है. किशोर कुणाल ने […]

विज्ञापन

देवघर : जेइइ एडवांस का परीक्षा परिणाम रविवार को जारी हुआ. इसमें देवघर के किशोर कुणाल ने ओबीसी कोटि में 2353वां, प्रशांत कुमार ने 3974वां, प्रेम सुंदर ने 7500वां तथा मनीष मिश्रा ने सामान्य कोटि में 24327वां रैंक हासिल किया है. छात्रों की सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है. किशोर कुणाल ने रेड रोज प्लस टू स्कूल से 10वीं की परीक्षा में 10 सीजीपीए तथा 12वीं की परीक्षा चिन्मया बोकारो से 87 फीसदी अंक से उत्तीर्ण किया.

पिता हरेराम चौधरी बिजनेसमैन व मां मंजू चौधरी गृहिणी हैं. प्रशांत कुमार के पिता प्रकाश वरनवाल गिरिडीह में बिजनेस करते हैं. मैट्रिक की परीक्षा हाइस्कूल चतरो से 76 फीसदी तथा इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा देवघर कॉलेज से 65.6 फीसदी अंक से उत्तीर्ण किया. प्रेम शंकर एएस कॉलेज देवघर के इंटरमीडिएट टॉपर हैं. इनके पिता श्याम सुंदर मोदी बिलासी के रहने वाले हैं. सामान्य कोटि में 24327वां रैंक हासिल करने वाले मनीष मिश्रा के पिता संजय कुमार मिश्रा पेशे से एकाउंटेंट हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola