निर्धारित शुल्क जमा करें उद्यमी : डीसी
देवघर : जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में विभिन्न कंपनियों को आवंटित की गयी जमीन के मामले में शनिवार को डीसी ने समाहरणालय में समीक्षा बैठक की. इस दौरान इंडस्ट्रियल एरिया में कामना प्रींटिंग प्रेस को आवंटित जमीन के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा नहीं करने के मामले में सुनवाई की गयी. इसमें पाया गया कि कंपनी ने […]
देवघर : जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में विभिन्न कंपनियों को आवंटित की गयी जमीन के मामले में शनिवार को डीसी ने समाहरणालय में समीक्षा बैठक की. इस दौरान इंडस्ट्रियल एरिया में कामना प्रींटिंग प्रेस को आवंटित जमीन के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा नहीं करने के मामले में सुनवाई की गयी. इसमें पाया गया कि कंपनी ने निर्धारित समय पर जमीन के बदले शुल्क जियाडा को जमा नहीं किया है.
डीसी ने संबंधित उद्यमी को निर्धारित शुल्क जल्द जमा करने का निर्देश दिया है, नहीं तो जमीन का आवंटन रद्द कर दिया जायेगा. इस मौके पर जियाडा के सचिव अनिलसान लकड़ा समेत कामना प्रींटिंग प्रेस के उद्यमी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










