ePaper

देश के मुकाबले झारखंड में कम हुई कोरोना संक्रमण की दर, सबसे कम संक्रमणवाले राज्यों में झारखंड तीसरा

Updated at : 15 Sep 2020 2:21 PM (IST)
विज्ञापन
देश के मुकाबले झारखंड में कम हुई कोरोना संक्रमण की दर, सबसे कम संक्रमणवाले राज्यों में झारखंड तीसरा

Ajmer: A municipal worker sprays disinfectant on his colleagues after they cremated the body of a woman who died due of COVID-19, at a crematorium in Ajmer, Tuesday, June 9, 2020. (PTI Photo) (PTI09-06-2020_000080B)

कोरोना संक्रमण से जूझ रहे झारखंड के लिए राहत की खबर है. देश के मुकाबले राज्य में कोरोना संक्रमण की दर में लगातार कमी आ रही है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं.

विज्ञापन

सुनील चौधरी, रांची : कोरोना संक्रमण से जूझ रहे झारखंड के लिए राहत की खबर है. देश के मुकाबले राज्य में कोरोना संक्रमण की दर में लगातार कमी आ रही है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं. आंकड़ों पर गौर करें, तो पता चलता है कि पिछले चार सप्ताह में (17 अगस्त से 13 सितंबर के बीच) राज्य में लगातार कोरोना संक्रमण की दर कम हो रही है. इधर, पिछले एक सप्ताह में रांची और जमशेदपुर जैसे शहरों में कोरोना संक्रमण की दर कम हुई है.

जबकि, रामगढ़ और लोहरदगा जैसे जिलों में संक्रमण की दर बढ़ी है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि बीते सप्ताह (सात से 13 सितंबर) के दौरान सबसे कम संक्रमण वाले राज्यों में झारखंड तीसरे नंबर पर है. यहां कोरोना संक्रमण की दर 3.75 प्रतिशत रही. हालांकि, 31 अगस्त से छह सितंबर के मुकाबले इस सप्ताह के दौरान राज्य में संक्रमण के दर में 0.13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. लेकिन, इस दौरान 76 प्रतिशत लोग स्वस्थ भी हुए हैं.

वहीं, 1.83 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ गुजरात दूसरे नंबर पर है. जबकि, 1.23 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ बिहार पहले नंबर पर है. उधर, देश में बढ़ती संक्रमण की दर चिंता का विषय बनती जा रही है. देश भर में बीते चार सप्ताह से लगातार संक्रमण की दर बढ़ रही है. बीते एक सप्ताह के दौरान देश में संक्रमण की दर 8.35 प्रतिशत दर्ज की गयी. देश में फिलहाल सबसे अधिक संक्रमण दर गोवा में 29.17 प्रतिशत और उसके बाद महाराष्ट्र में 25.60 प्रतिशत दर्ज की गयी है.

राहत भरी खबर

1. रांची व जमशेदपुर में कम हुई संक्रमण की दर, रामगढ़ व लोहरदगा में बढ़ी

2. देश में 8.35 प्रतिशत की दर से मिले संक्रमित, सबसे ज्यादा संक्रमित गोवा में

3. सबसे कम संक्रमणवाले राज्यों में बिहार पहले नंबर पर, गुजरात का नंबर दूसरा

देश के मुकाबले झारखंड

सप्ताह देश झारखंड

17 से 23 अगस्त 7.82% 6.15%

24 से 30 अगस्त 8.04% 4.35%

31 अगस्त से 6 सितंबर 8.05% 3.62%

07 से 13 सितंबर 8.35% 3.75%

सितंबर में रिकवरी रेट 11.3% बढ़ा

राज्य में सितंबर में रिकवरी रेट में 11.5 फीसदी की वृद्धि हुई है. एक सितंबर को रिकवरी रेट 64.2% था, जो 13 सितंबर को 75.7% पर पहुंच गया है. 25 सितंबर के बाद रिकवरी रेट में और तेजी आयेगी. राज्य में अब तक 60460 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. 45074 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. स्वस्थ होनेवालों में सबसे ज्यादा रांची के लोग शामिल हैं. रांची जिले में 12793 लोग संक्रमित हुए हैं, जिसमें 9066 स्वस्थ हुए हैं.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola