जिला मुख्यालय से 22 को निकलेगी यूनिटी यात्रा
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 18 Nov 2025 7:59 PM
22 नवंबर को जिला मुख्यालय में यूनिटी यात्रा निकाली जायेगी.
चतरा. सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय की ओर से 22 नवंबर को जिला मुख्यालय में यूनिटी यात्रा निकाली जायेगी. यात्रा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से सुबह दस बजे प्रारंभ होगी, जो पुराना पेट्रोल पंप, मेन रोड, केशरी चौक होते हुए पुन: स्टेडियम पहुंचकर समाप्त होगी. यह जानकारी सांसद कालीचरण सिंह ने मंगलवार को परिसदन भवन में प्रेसवार्ता कर दी. उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभभाई पटेल की देश की आजादी में अहम भूमिका रही है. देश की एकता व अखंडता को एक सूत्र में बांधने का काम किया है. उन्हें यूनिटी के लिए आयरन मैन भी कहा जाता है. इस यूनिटी को बनाने के लिए देशभर के साथ-साथ चतरा में यूनिटी यात्रा निकाली जायेगी. सांसद ने जिलेवासियों से यूनिटी यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होकर सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि देने की अपील की. मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमन सौरव, जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम, सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह, मीडिया प्रभारी काली यादव उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










