बंगाल की खाड़ी से आयी नमी से बदला मौसम का मिजाज, अब मिलेगी गर्मी से राहत

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 28 May 2026 1:58 PM

विज्ञापन

धूप से बचने के लिए मुंह ढककर जाती छात्राएं.

Gopalganj News : पिछले 24 घंटे में जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई और 0.0 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई. मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.

विज्ञापन

Gopalganj News : (अवधेश कुमार राजन) गोपालगंज जिला में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के असर से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. गुरुवार को दिनभर पुरवा हवा 26 से 29 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही, बावजूद इसके तीखी धूप ने लोगों को परेशान किया। हालांकि शाम होते-होते मौसम में हल्की राहत महसूस की गई.

दोपहर में अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. दिनभर बादल आते-जाते रहे, जिससे उमस का असर बना रहा, लेकिन पहले की तुलना में लू की स्थिति कुछ कम रही. पिछले 24 घंटे में जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई और 0.0 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई.

तापमान में गिरावट से राहत

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 1 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है. तापमान में गिरावट के चलते सुबह और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना महसूस किया गया. आर्द्रता अधिकतम 74 प्रतिशत और न्यूनतम 41 प्रतिशत दर्ज की गई.

मौसम में बड़े बदलाव के संकेत

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार, फरवरी जैसी गुलाबी ठंड से शुरू हुआ यह मई का महीना अब आंधी-बारिश के साथ समाप्त होने की ओर है. पिछले दिनों जहां तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था, वहीं अब इसमें 4-5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है.

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम और बदल सकता है. पहले ही दिन तापमान में गिरावट के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है.

अगले दो से तीन दिन में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. कुछ स्थानों पर 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी चलने की चेतावनी भी जारी की गई है.

प्रशासन ने किसानों और आम लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है. लोगों से अपील की गई है कि वे खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें.

Also Read : मांझा में दहेज हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, नामजद आरोपी मिथलेश यादव गिरफ्तार

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन