कोयला लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा चालक
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

कोयला लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा चालक
विज्ञापन
चतरा. चतरा-डोभी मुख्य मार्ग स्थित संघरी घाटी के पास कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. जिसमें चालक बाल-बाल बच गया. सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ वहां पहुंच कर क्रेन वाहन से ट्रक को निकाला गया. जानकारी के अनुसार कोयला लदा ट्रक चतरा की ओर से बिहार की ओर जा रहा था. इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. चालक ने कूद अपनी जान बचायी. मालूम हो कि संघरी घाटी इन दिनो मौत की घाटी बनता जा रहा है. लगातार दुर्घटनाएं हो रही है. जिससे उक्त सड़क से गुजरने वाले लोग डर के साये में रहते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










