बकरीद को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 27 May 2026 9:53 PM

विज्ञापन

बकरीद को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

विज्ञापन

हंटरगंज. ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर प्रखंड व पुलिस प्रशासन द्वारा बुधवार की शाम फ्लैग मार्च निकाला गया. जिसका नेतृत्व एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने किया. फ्लैग मार्च थाना से निकला, जो विभिन्न क्षेत्रो का भ्रमण किया. इस दौरान लोगो से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गयी. एसडीपीओ ने कहा कि पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों व सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है. त्योहार में खलल डालनेवालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. बारगवा क्षेत्र के मायापुर, मीरपुर, भागेवर, गंगटा ,जबड़ा आदि में भी फ्लैग मार्च निकाला गया. मौके पर बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप, प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर विपिन कुमार, थाना प्रभारी प्रभात कुमार, एसआई वीर बहादुर सिंह, वीरेंद्र तिवारी, दिलीप यादव समेत कई जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola