नवादा में रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच भिड़ंत, युवक के सिर पर ईंट से हमला, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Nawada crime News Clash between

घायल को हॉस्पिटल ले जाते परिजन

Nawada crime News : नवादा रजौली थाना क्षेत्र के सोहदा गांव में गुरुवार की सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक के सिर पर छत से ईंट फेंककर हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

Nawada crime News : (कुमार मनीष देव) नवादा रजौली थाना क्षेत्र के सोहदा गांव में गुरुवार की सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक के सिर पर छत से ईंट फेंककर हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

गंभीर हालत में युवक को पीएमसीएच किया गया रेफर

घायल युवक की पहचान मंझला गांव निवासी कैलाश यादव के पुत्र प्रवीण यादव के रूप में हुई है. डायल 112 की टीम और परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. नीतीश कुमार ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है और उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था. प्राथमिक उपचार के बाद उसे पहले सदर अस्पताल नवादा और फिर बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया.

बीमार मामी को अस्पताल ले जाने आया था युवक

अस्पताल में मौजूद परिजन देवेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि प्रवीण यादव अपने नानीघर सोहदा आया था और बीमार मामी को बाइक से अस्पताल ले जाने वाला था. इसी दौरान सोहदा निवासी मोती यादव की पत्नी लालो देवी और उसकी बेटी नेहा ने छत से ईंट फेंककर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा.

दूसरे पक्ष ने भी लगाया मारपीट का आरोप

वहीं दूसरी ओर घायल लालो देवी भी अपनी बेटी के साथ इलाज कराने अस्पताल पहुंची थी. लालो देवी का आरोप है कि रास्ते के विवाद को लेकर प्रवीण यादव लाठी-डंडा लेकर मारपीट करने पहुंचा था. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले अंचलाधिकारी मो. गुफरान मजहरी द्वारा रास्ते के विवाद को सुलझाया गया था, लेकिन उसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था.

पुलिस बोली- आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

मामले को लेकर रजौली थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि सोहदा गांव में मारपीट की सूचना मिली है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

गांव में तनाव, पुलिस की नजर बनी हुई

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है.

Also Read : छपरा में ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति बनी टीबी मरीजों के लिए देवदूत, पौष्टिक आहार वितरण और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन