नवादा की प्रज्ञा शर्मा ने रीजनल फुटबॉल ट्रॉफी में जीता गोल्ड, अंडर-17 टीम की बढ़ाई शान

Author Vishal kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
गोल्ड मेडल व सर्टिफिकेट के साथ नवादा की बेटी प्रज्ञा शर्मा | Prabhat Khabar Network

गोल्ड मेडल व सर्टिफिकेट के साथ नवादा की बेटी प्रज्ञा शर्मा | Prabhat Khabar Network

नवादा की होनहार बेटी प्रज्ञा शर्मा ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की रीजनल फुटबॉल ट्रॉफी में अंडर-17 बालिका वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है. कोलकाता रीजन में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने अपने बेहतरीन खेल से सभी का मन मोह लिया.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा देवी स्थान की रहने वाली प्रज्ञा शर्मा ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की ओर से आयोजित रीजनल फुटबॉल ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. अंडर-17 बालिका वर्ग की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रज्ञा ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया और टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

खेल प्रतिभा से बढ़ाया नवादा का मान

प्रज्ञा शर्मा की इस उपलब्धि से नवादा जिले का नाम रोशन हुआ है. वर्तमान में वह अपने पिता के साथ कोलकाता में रहकर पढ़ाई कर रही हैं. केंद्रीय विद्यालय संगठन के कोलकाता रीजन में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया.

परिवार में खुशी का माहौल

प्रज्ञा वरीय अधिवक्ता नरेंद्र कुमार शर्मा की पोती और सूर्य हनु शर्मा की पुत्री हैं. उनकी सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है. दादा नरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि प्रज्ञा ने खेल के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर गोल्ड मेडल जीतकर पूरे परिवार और जिले को गौरवान्वित किया है.

उज्ज्वल भविष्य की कामना

प्रज्ञा की इस उपलब्धि पर उनके चाचा शशांक शर्मा सहित परिवार के अन्य सदस्यों, रिश्तेदारों और मोहल्लेवासियों ने बधाई दी. सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आगे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले एवं राज्य का नाम रोशन करेंगी.


विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन