कोलकाता : मरम्मत के लिए रविवार को बंद रहेगा विद्यासागर सेतु, ट्रैफिक रूट में बदलाव

विद्यासागर सेतु
Vidyasagar Setu: हेल्थ जांच एवं ब्रिज पर लगे मोटे-मोटे केबल के पाइप की मरम्मत एवं बदलाव कार्य के लिए विद्यासागर सेतु को बंद करने का आदेश दिया गया है.
मुख्य बातें
Vidyasagar Setu: कोलकाता. कोलकाता पुलिस ने विद्यासागर सेतु पर यातायात प्रतिबंध संबंधी आदेश दिया है. प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विद्यासागर सेतु की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य के चलते द्वितीय हुगली सेतु (विद्यासागर सेतु) 31 मई को बंद रहेगा. इस कार्य में सेतु के स्टे और होल्डिंग केबल्स तथा बेयरिंग आदि को बदलना शामिल है. इस दौरान विद्यासागर सेतु और उससे जुड़े सभी रैंपों पर वाहनों की आवाजाही बाधित रहेगी.
आठ घंटा बंद रहेगा पुल
डीसीपी ट्रैफिक के सहायक, कोलकाता की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया कि विद्यासागर सेतु की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य के चलते द्वितीय हुगली सेतु (विद्यासागर सेतु) 31 मई, 2026 (रविवार) को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक 8 घंटे के लिए बंद रहेगा. यह कदम सेतु पर मरम्मत और पुनर्वास कार्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया था. उस आदेश के अनुसार भारी संख्या में वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तन और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था भी की गयी थी.
यातायात में बदलाव
कोलकाता पुलिस ने कोलकाता और हावड़ा के बीच चलने वाली गाड़ियों के लिए बड़े ट्रैफिक डायवर्जन की घोषणा की है, साथ ही आने-जाने वालों को पहले से प्लान बनाने और हावड़ा ब्रिज कॉरिडोर सहित दूसरे रास्तों पर देरी की उम्मीद करने की सलाह दी गई है. वीकेंड पर कोलकाता से हावड़ा या कोना एक्सप्रेसवे की तरफ जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल
ट्रैफिक पुलिस ने इस सूचना को व्यापक रूप से प्रसारित करने का निर्देश दिया है ताकि लोग पहले से ही सतर्क हो जाएं. विद्यासागर सेतु के बजाय वैकल्पिक मार्गों (जैसे हावड़ा ब्रिज या बाली निवेदिता सेतु) का इस्तेमाल करें, ताकि वे ट्रैफिक जाम से बच सकें और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें.
Also Read: लक्ष्मी भंडार योजना का लाभ उठा रहा था राकिबुल, मुर्शिदाबाद पुलिस ने हिरासत में लिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष झा
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










