इटखोरी में शिव गुरु महोत्सव आज, तैयारी पूरी

मां भद्रकाली मंदिर महोत्सव स्थल स्थित मैदान में 21 सितंबर को विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया है.
इटखोरी. मां भद्रकाली मंदिर महोत्सव स्थल स्थित मैदान में 21 सितंबर को विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया है. इसमें झारखंड समेत बिहार व कई राज्यों के शिव शिष्य शामिल होंगे. आयोजन को लेकर भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है. कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले मार्गों पर तोरणद्वार बनाये गये हैं. सड़क किनारे दर्जनों कटआउट व बैनर लगाये गये हैं. मालूम हो कि महालया के दिन शिव शिष्य साहेब हरिंद्रानंद जी प्रत्येक वर्ष मां भद्रकाली मंदिर आते थे. उनके निधन के बाद उनकी परंपरा को कायम रखने के लिए हर वर्ष महोत्सव मनाया जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




