18 के आंदोलन में शामिल होने का निर्णय

एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक
: एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक
हंटरगंज. प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में रविवार को एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता विकास कुमार त्रिवेदी ने की. संचालन राहुल कुमार ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उप कोषाध्यक्ष उदय कुमार सिंह, प्रमुख संरक्षक शंभु प्रसाद यादव उपस्थित हुए. इस दौरान 18 अप्रैल को प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. सभी सीआरसी से अधिक से अधिक सहायक अध्यापकों को आंदोलन में शामिल होने की बात कही गयी. बैठक में संजय कुमार दिनकर, प्रदीप यादव, अमिताभ केसरी, सरदार बलजीत सिंह, श्रीनाथ कुमार , मनोज कुमार अखौरी चंद्रशेखर, पप्पू यादव, श्रवण यादव, बबलू कुमार , अजीत कुमार, दिलीप सिंह, रेखा कुमारी, संगीता कुमारी, अनिता देवी, रूबी कुमारी, मो सरफराज, लालन यादव, लालदेव यादव, सत्येंद्र कुमार व मनोज भुईयां समेत कई उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




