ePaper

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की कमेटी का गठन

Updated at : 20 Sep 2025 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की कमेटी का गठन

प्रखंड के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा डुमरी कला में शुक्रवार की शाम कार्यक्रम आयोजित कर कमेटी का गठन किया गया.

विज्ञापन

हंटरगंज. प्रखंड के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा डुमरी कला में शुक्रवार की शाम कार्यक्रम आयोजित कर कमेटी का गठन किया गया. इसमें स्थानीय रागी जत्था की ओर से रहिरास साहब, आनंद साहब, कीर्तन आदि प्रस्तुत किये गये. इस दौरान जो बोले सो निहाल.. सत श्री अकाल.. वाहेगुरु जी के खालसा..वाहेगुरु जी के फतेह के जयघोष हुए. डुमरी गुरुद्वारा की देखरेख को लेकर नयी कमेटी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष सरदार कुंदन सिंह, सचिव सरदार जसविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष सरदार गौतम सिंह, कार्यकारिणी सदस्य में सरदार बलवंत सिंह, सरदार मंटू सिंह, सरदार चरणजीत सिंह, सरदार राजपाल सिंह, सरदार गोलू सिंह, सरदार सुजल सिंह, सरदार उज्जवल सिंह चुने गये. अध्यक्ष कुंदन सिंह ने कहा कि जिस तरह से गुरुद्वारा कमेटी के लोगों ने दायित्व सौंपा हैं, उसे पूरी टीम ईमानदारी के साथ वह निभायेंगे. वहीं ग्रंथि माया कौर ने कमेटी के लोगों को सरोपा भेंटकर सम्मानित किया. पूर्व प्रधान सरदार नरेंद्र सिंह ने नयी कमेटी के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए गुरुद्वारा के संचालन से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिये. कार्यक्रम के अंत में लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola