भद्रकाली कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 18 Nov 2025 7:56 PM

विज्ञापन

भद्रकाली महाविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ.

विज्ञापन

इटखोरी. भद्रकाली महाविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ. अध्यक्षता प्राचार्य डॉ दुलार ठाकुर ने की. मुख्य अतिथि बीडीओ सोमनाथ बंकिरा, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी देवकुमार सिंह, प्राचार्य व अन्य पदाधिकारियों ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंश है. सभी बच्चों की सहभागिता इसमें होनी चाहिये. विशिष्ठ अतिथि ने कहा कि महिलाएं खेल के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ रही हैं. यह काफी सुखद है. प्राचार्य ने कहा कि खेलों का विकास जरूरी है. इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है. प्रो ललित मोहन सिन्हा ने कहा कि सरकार ने नयी शिक्षा नीति में खेलों को कैरिकुलम में शामिल किया है. खेलों से अनुशासन के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक क्षमता का विकास होता है. खेल प्रभारी प्रो सकेंद्र मिस्त्री ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया. प्रथम दिन बालिका वर्ग में कबड्डी समेत कई खेल आयोजित हुआ. कार्यक्रम में डॉ इवा सिन्हा, प्रो मधुबाला, डॉ संदीप कुमार, प्रो राकेश कुमार, प्रो मोइनुद्दीन अंसारी, डॉ मंसूर आलम फाखरी, प्रो धीरेंद्र कुमार यादव, प्रो अखिलेश कुमार पांडेय,पुस्तकालय अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, दशरथ राणा, पुनीत राहुल चौरसिया, सिंकी सिंह, मंजू रानी, इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य मो रियाजुद्दीन अंसारी, सुशील कुमार वर्मा सहित सभी विद्यार्थी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola