पिपरवार कांड : आरोपी ने कबूला गुनाह, बच्चियां चिल्लायीं, तो पत्थर से वार कर मार डाला फिर...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2019 6:00 AM
विज्ञापन
पिपरवार कांड : बंद रहा पूरा इलाका, आरोपी को फांसी देने की मांग रांची/पिपरवार : दो नाबालिग बच्चियों की हत्या की घटना से पिपरवार क्षेत्र में उबाल है. घटना के विरोध में हजारों लोग सड़क पर उतर आये. शुक्रवार को खलारी, केडी, डकरा, चूरी, राय बाजार, बचरा चार नंबर, बचरा बाजार की सभी दुकानें बंद […]
विज्ञापन
पिपरवार कांड : बंद रहा पूरा इलाका, आरोपी को फांसी देने की मांग
रांची/पिपरवार : दो नाबालिग बच्चियों की हत्या की घटना से पिपरवार क्षेत्र में उबाल है. घटना के विरोध में हजारों लोग सड़क पर उतर आये. शुक्रवार को खलारी, केडी, डकरा, चूरी, राय बाजार, बचरा चार नंबर, बचरा बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं. पिपरवार व एनके एरिया में कोयला ढुलाई ठप करा दी गयी.
आक्रोशित लोगों ने घटना के आरोपी सोनू मोची उर्फ कारलुस (पिता : यामसुंदर राम) के एलओ काॅलोनी स्थित घर में भी तोड़फोड़ कर दी. इधर रिम्स में शुक्रवार की शाम में दोनों मृत बच्चियों का पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया. इसमें यह बात सामने आयी है कि दोनों में से किसी के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है. किसी भारी चीज से उनके सिर पर वार करने से दोनों की मौत हुई है.
इस घटना से आक्रोशित लोग हजारों की तादाद में रैली व जुलूस की शक्ल में बचरा चार नंबर मैदान में जुटे. इनमें महिलाओं की तादाद काफी ज्यादा थी.
महिलाएं हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थीं. भीड़ नारेबाजी कर रही थी. हत्यारों को फांसी देने और बच्चियों को न्याय देने की मांग कर रही थी. दूसरी ओर दोनों बच्चियों का कपड़ा सुरक्षित रख लिया गया है. उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जायेगा. मृत लड़कियों के आठ वर्षीय भाई का इलाज रिम्स में चल रहा है. इस मामले को प्राथमिता के आधार पर पुलिस स्पीडी ट्रायल करा 18 वर्षीय आरोपी को सजा दिलायेगी.
आरोपी ने स्वीकारा जुर्म : घटना में घायल बच्चे की निशानदेही पर गुरुवार को ही पिपरवार पुलिस ने एलओ कॉलोनी निवासी आरोपी सोनू मोची को गिरफ्तार कर लिया था. उसने शुरुआती पूछताछ में पुलिस को बताया कि घटना में उसके अलावा तीन और लोग शामिल हैं. पर शुक्रवार को चतरा एसपी अखिलेश वारियार द्वारा की गयी करीब दो घंटे की पूछताछ में उसने कबूला कि उसके अलावा घटना में कोई और शामिल नहीं है.
उसने कहा कि बुधवार सुबह में वह पड़ोस की दोनों बच्चियों व उसके एक भाई को जंगल के अंदर फल खिलाने की बात कहकर ले गया था. रास्ते में उसने एक बच्ची के भाई को पहले पत्थर से मारकर घायल कर दिया.
फिर दोनों बच्चियों को वह और घने जंगल में ले गया. वहां 12 वर्षीय एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की नीयत से उसके कपड़े उतारे. इसके बाद दोनों बच्चियां जोर-जोर से चिल्लाने लगीं. अचानक गुस्से में उसने पास में पड़ा पत्थर उठाया और दोनों लड़कियों के सिर पर वार कर दिया. इसके बाद वहां से वह भाग गया.
पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा : दोनों बच्चियों के साथ नहीं
हुआ दुष्कर्म, िकसी भारी चीज से सिर पर वार करने से हुई मौत
आरोपी ने कबूला : एक बच्ची का उतारा कपड़ा बच्चियां चिल्लायीं, तो पत्थर से वार कर मार डाला
यह है घटना
बुधवार सुबह में दोनों बच्ची व उनमें से एक के आठ वर्षीय भाई को आरोपी जंगल में फल खिलाने की बात कह कर ले गया था. जब बच्चियां समय पर नहीं आयीं, तो परिजन उन्हें खोजने लगे. नहीं मिलने पर बुधवार शाम सात बजे पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में जांच शुरू की. गुरुवार की सुबह बच्चों की साइकिल मिली. फिर जंगल में जाने पर बच्चा मिला. इसके बाद दोनों बच्चियों को भी पुलिस ने बरामद किया. एक की मौत हो चुकी थी. दूसरी बच्ची को रिम्स में इलाज के लिए वहां से रांची भेजा गया था. रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










