जिले की कई जगहों पर की गयी प्याऊ की व्यवस्था
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 24 May 2026 9:28 PM
उपायुक्त ने प्याऊ स्थलों पर नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध कराने को कहा है
चतरा. जिला प्रशासन की ओर से राहगीरों की सुविधा को लेकर जगह-जगह पर प्याऊ की व्यवस्था की गयी. जिला मुख्यालय के अलावा सभी प्रखंड कार्यालय, विभिन्न सरकारी कार्यालय व सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छ व शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि लोगों को गर्मी व हीट वेव से राहत मिल सके. उपायुक्त रवि आनंद ने प्याऊ स्थलों पर नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध कराने, साफ-सफाई बनाये रखने को कहा है. उन्होंने मिट्टी के घड़ों के माध्यम से शीतल पेयजल की व्यवस्था करने को कहा. उपायुक्त ने लोगों को अनावश्यक रूप से तेज धूप में बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है.
झामुमो की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा
गिद्धौर. बटेश्वर मंदिर परिसर में झामुमो की प्रखंड स्तरीय बैठक प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई. वहीं संचालन वरिष्ठ नेता परमेश्वर दांगी ने किया. बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर अपने-अपने सुझाव दिये. साथ ही एसआइआर से संबंधित जानकारी दी. बैठक में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवनारायण दांगी, जिला कोषाध्यक्ष नितेश राणा, उपाध्यक्ष असलम अंसारी, व्यावसायिक संघ जिला अध्यक्ष रवि कुमार, निरंजन दांगी, देवदीप पासवान, संजीव कुमार, सरताज अली, उपेंद्र कुमार दांगी, ज्ञानी दांगी समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










