विवाहिता की संदिग्ध मौत, दामाद पर प्रताड़ना का आरोप

थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया जायेगा
कुुंदा. थाना क्षेत्र को सोहरलाठ गांव निवासी कविता देवी (23) पति विनोद बिरहोर ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. बताया गया कि महिला किसी बात को लेकर गुस्से में थी. इसी क्रम में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी स्थिति बिगड़ने लगी. परिजनों ने आनन फानन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से सदर अस्पताल चतरा रेफर कर दिया गया. यहां इलाज के दौरान शाम में उसकी मौत हो गयी. परिजन शव को घर ले गये. सूचना मिलने पर पुलिस रविवार की सुबह उसके घर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. वहीं मृतका के पिता लावालौंग थाना क्षेत्र के रत्नाग गांव निवासी कैलाश बिरहोर ने थाना में आवेदन दिया है, जिसमें अपने दामाद पर आरोप लगाया है कि वह उनकी पुत्री को प्रताड़ित करता था. बताया कि कुछ माह से दामाद नशे की हालत में मेरी पुत्री को प्रताड़ित करता था, जिससे तंग आकर पुत्री ने जहर खाकर आत्महत्या की है. इस संबंध में थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया जायेगा. मालूम हो कि कविता की शादी विनोद के साथ छह वर्ष पूर्व हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










