Chaibasa News : बाजार से घर लौट रहे युवक की वाहन के धक्के से मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jan 2025 11:46 PM

विज्ञापन

गोइलकेरा-सेरेंगदा सड़क पर चिरुंगबेड़ा के पास हुई दुर्घटना

विज्ञापन

गोइलकेरा. गोइलकेरा-सेरेंगदा सड़क मार्ग पर चिरुंगबेड़ा गांव के पास वाहन के धक्के से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार दोपहर तीन बजे की है. मृतक की पहचान गोइलकेरा के टाटीबेड़ा ग्राम निवासी मुंगड़ू गोप के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार मुंगड़ू गोइलकेरा की साप्ताहिक हाट से साइकिल से अकेले घर लौट रहा था. घोड़ाडुबा व चिरुंगबेड़ा गांव के बीच वाहन ने उसे जोरदार धक्का मार दिया. इससे मुंगड़ू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना वाली जगह सुनसान होने के कारण काफी देर बाद मुंगड़ू को राहगीरों ने देखा. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. तब तक अत्यधिक रक्तस्राव हो जाने कारण रास्ते में ही युवक की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही गोइलकेरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद युवक के बारे में पता लगाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola