Chaibasa News : पहली सोमवारी पर शिवमय हुए मंदिर व शिवालय
Published by :AKASH
Published at :14 Jul 2025 11:43 PM (IST)
विज्ञापन

पहली सोमवारी पर बाबा महादेवशाल धाम बोलबम के जयकारे से गुंजायमान हो गया. अहले सुबह से ही भक्तों की कतार लग गयी.
विज्ञापन
गोइलकेरा.
पहली सोमवारी पर बाबा महादेवशाल धाम बोलबम के जयकारे से गुंजायमान हो गया. अहले सुबह से ही भक्तों की कतार लग गयी. निर्धारित समयानुसार सुबह 4 बजे गर्भगृह को खोल दिया गया. भीड़ ट्रेनों के समयानुसार घटती-बढ़ती रही. दोपहिया और चारपहिया वाहनों से आने वाले भक्तों की भीड़ ज्यादा रही. धाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. रेलवे की ओर से भी आरपीएफ पुलिस व गैंगकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी.मुर्गा महादेव मंदिर : झरना में स्नान के बाद कतारबद्ध होकर किया जलाभिषेक
चाईबासा.
सावन की पहली सोमवारी को मुर्गा महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी. मंदिर समिति ने भक्तों को कतारबद्ध कर मंदिर परिसर तक पहुंचाने की व्यवस्था की. मंदिर के मुख्य द्वार से गर्भ गृह तक सुरक्षा व्यवस्था थी. ओडिशा पुलिस ने महिला व पुरुष जवान जगह-जगह तैनात किये थे. कमेटी के सदस्यों ने दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन चालकों को मंदिर परिसर में आने पर रोक लगायी थी. सीसीटीवी कैमरे से मॉनिटरिंग की जा रही थी. मंदिर परिसर में स्थित झरना में स्नान के लिए शिव भक्त आतुर रहे. स्नान के लिए महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बाथरूम की व्यवस्था की गयी थी. मंदिर परिसर में पहुंचने वाले शिव भक्तों को धूप व बारिश से बचाव के लिए कमेटी ने तिरपाल लगाया था. मंदिर के उपाध्यक्ष वीरो नायक ने कहा कि भीड़ को देखते हुए एक किलोमीटर पर पार्किंग की व्यवस्था थी. ओडिसा बॉर्डर व झारखंड बॉर्डर से व्यवस्था बहाल थी. सोमवार को नो एंट्री रही.जैंतगढ़ के शिवालयों में गूंजते रहे बोल बम व हर-हर महादेव
जैंतगढ़.
भगवान शिव की आराधना का पावन महीना सावन की पहली सोमवारी पर पूरा क्षेत्र शिवमय रहा. शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की कतार लगी रही. शिवालय हर हर महादेव और बम बम भोले से गूंजते रहे. श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, घी, मधु व फल-फूल चढ़ाकर पूजा-अर्चना व जलाभिषेक किया. जैंतगढ़ के मुक्तेश्वर महादेव, नीलकंठ महादेव, चंद्रशेखर महादेव और रामतीर्थ रामेश्वर मंदिर में भारी भीड़ रही. रामतीर्थ धाम में भंडारा किया गया. वहीं, रामतीर्थ के रामेश्वर मंदिर से पवित्र वैतरणी का जल कांवर में लेकर कांवरियों का दल मुर्गा महादेव मंदिर पहुंचा. कई मंदिरों में रुद्राभिषेक हुआ.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




