Chakradharpur News : सागजोड़ी व नावाडीह में हाथियों ने तोड़ीं दीवारें, ग्रामीणों ने खदेड़ा
Author Atul pathak
Updated:
विज्ञापन
मृतक के आश्रित को मिला 4 लाख का मुआवजा
विज्ञापन
मनोहरपुर.
मनोहरपुर प्रखंड की मकरंडा पंचायत के सागजोड़ी (पीड़िटोला) व नावाडीह में जंगली हाथियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं. गुरुवार रात हाथियों के एक झुंड ने दो ग्रामीणों के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजे नावाडीह निवासी सुखमन सुरीन और रात 11 बजे पीड़िटोला निवासी लादुरा गुड़िया के घर पर हाथियों ने हमला किया. हाथियों ने उन कमरों की दीवारें तोड़ दीं जहां धान रखा हुआ था. हालांकि, घर के सदस्यों ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और हाथियों को खदेड़ दिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया और ग्रामीणों को मुआवजे के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया.मृतक चंदन जोजो के परिवार को मिली सहायता
इधर, वन विभाग द्वारा हाथी के हमले में जान गंवाने वाले समठा गांव निवासी चंदन जोजो के आश्रित को मुआवजा राशि प्रदान की गयी. बता दें कि 20 दिसंबर 2025 को जंगल में लकड़ी चुनने के दौरान हाथी के हमले में चंदन की मौत हो गयी थी. विभाग ने मृतक की पत्नी नंदी जोजो को अनुग्रह सहायता के रूप में 4 लाख रुपये का चेक सौंपा. इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य संदीप गुड़िया और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. ग्रामीणों ने क्षेत्र में हाथियों की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता जताते हुए वन विभाग से सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन