पुंडुगुटु जंगल में पेड़ से लटका मिला छात्रा का शव, दो दिन से लापता थी
Author Atul pathak
Updated:
विज्ञापन
पिता बोले- साक्ष्य छिपाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया
विज्ञापन
चाईबासा.
पांड्रासाली ओपी क्षेत्र के पुंडुगुटु (कुंबरम) जंगल में शुक्रवार सुबह एक 18 वर्षीय युवती का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान गिंडीमुंडी गांव निवासी लोफर तियू की बेटी आशा माई तियू (18) के रूप में हुई है, जो चाईबासा के नगरपालिका बांग्ला आदर्श मध्य विद्यालय की छात्रा थी. शुक्रवार सुबह जब गांव की महिलाएं पत्ता तोड़ने जंगल गयी, तब उन्होंने शव को पेड़ से लटका देखा. परिजनों के मुताबिक, आशा बुधवार सुबह से ही लापता थी. बुधवार को माता-पिता जंगल गये थे और लौटने पर बेटी घर से गायब मिली. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला था. मृतिका के पिता ने आशंका जतायी है कि बदमाशों ने उनकी बेटी की हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में फंदे से लटका दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया है. ओपी प्रभारी मेघनाथ मंडल ने कहा कि, मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या. परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है.विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन