Chaibasa News : स्नातक में दाखिले को तीन बार बढ़ी तिथि, कम आवेदन से परेशानी

Published by : AKASH Updated At : 21 Jul 2025 11:22 PM

विज्ञापन

केयू के 32 अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में नयी शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय स्नातक (सत्र 2025-29) पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया चल रही है.

विज्ञापन

चाईबासा.

केयू के 32 अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में नयी शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय स्नातक (सत्र 2025-29) पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया चल रही है. विद्यार्थियों का नामांकन व पंजीकरण एक साथ होना है. विद्यार्थियों व कॉलेजों के प्राचार्यों के आग्रह पर अबतक तीसरी बार तिथि बढ़ाकर 23 जुलाई की गयी है. जानकारी के अनुसार, आवेदन कम मिलने से कोल्हान विवि प्रशासन की परेशानी बढ़ गयी है. केयू प्रशासन की ओर से 3 जुलाई,2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, नामांकन के लिए 21 हजार 802 आवेदन प्राप्त हुए थे. पश्चिमी सिंहभूम जिले के छह अंगीभूत कॉलेजों में कई विषयों में आवेदन काफी कम मिले हैं. इनमें कई ऐसे विषय हैं, जिसमें एक भी शिक्षक नहीं हैं. जिले के 6 अंगीभूत कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए बहुत कम आवेदन मिले हैं. इस स्थिति में उक्त विषयों के शिक्षक उपलब्ध कराना मुश्किल होगा. कई विषय में 1, 2, 6, 16, 10 व 14 आवेदन हैं. इस वजह से कॉलेज प्रशासन परेशान है.

पोर्टल पर शिक्षकों की जानकारी नहीं होती

दरअसल, चांसलर पोर्टल पर सिर्फ विषय होते हैं. कॉलेज में उक्त विषय के शिक्षक हैं या नहीं, इसकी जानकारी नहीं होती है. कई कॉलेजों में उक्त पद सृजित हैं, पर शिक्षक नहीं हैं. इसे बदलने के लिए विवि प्रशासन को कई मीटिंग के दौर से गुजरकर सिंडिकेट व राजभवन से अनुमोदन लेना होगा, जो सहज नहीं है.विद्यार्थियों की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राचार्य से सम्यक पूरी जानकारी ली जायेगी.

डॉ अशोक कुमार झा

, स्पोक्स पर्सन, कोल्हान यूनिवर्सिटी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola