Chaibasa News : जादू-टोना से बच्चे को मार डालने के शक में किरसुन की हत्या हुई, पांच गिरफ्तार

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 30 May 2025 11:00 PM

विज्ञापन

जादू-टोना से बच्चे को मार डालने के शक में किरसुन की हत्या हुई, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन

झींकपानी. झींकपानी थाना के सिमजांग टोला दोदरोबासा निवासी किरसुन बोदरा (35) हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेन कर दिया है. किरसुन बोदरा का शव टोंटो थाना के राजंका बड़ा तालाब के पास से 7 मई को बरामद किया गया था. पुलिस ने इस हत्याकांड का उद्भेन करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी पांडू बालमुचू उर्फ पार्टी (31), करण बालमुचू (22) व विशाल बालमुचू (19) को चाईबासा मंडल कारा भेजा गया है, जबकि दो 17 वर्षीय नाबालिग आरोपियों को बाल संप्रेक्षण गृह चाईबासा भेजा गया है. पुलिस अनुसंधान में 7 आरोपियों के नाम इस हत्याकांड में सामने आया है. अन्य दो आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है. हत्याकांड में शामिल सभी आरोपी झींकपानी थाना के सिमजांग टोला दोदरोबासा के रहने वाले हैं. मृतक गुरुचरण बोदरा उर्फ किरसुन बोदरा झींकपानी थाना के सिमजांग टोला दोदरोबासा का निवासी था. मृतक थर्ड जेंडर स्वभाव का होने के साथ ही पूजा पाठ भी किया करता था, जो उसकी हत्या का कारण बना. पूजा पाठ करने के कारण आरोपियों द्वारा अंधविश्वास के कारण उसकी हत्या की गयी थी. हत्याकांड का मुख्य आरोपी पांडू बालमुचू उर्फ पार्टी ने ही हत्या की साजिश रची थी. आरोपी पांडू के भतीजे पोदना बालमुचू की घटना के दो दिन पहले रिम्स में बीमारी से मौत हो गयी. मुख्य आरोपी को शक था कि किरसुन के जादू टोना से उसके भतीजे की मौत हुई है. इससे पहले भी मुख्य आरोपी के परिवार में दो और सदस्यों की मौत हो चुकी थी. जिसका जिम्मेदार भी किरसुन को माना जाता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola