Chaibasa News : सरकारी योजनाओं को शीघ्र योग्य बच्चों तक पहुंचाएं : डीसी
Published by : AKASH Updated At : 14 Jul 2025 11:00 PM
सशक्त राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है, जब हर बच्चा सुरक्षित, सशक्त और समर्थ हो. इसे साकार करने के लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है.
चाईबासा.
सशक्त राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है, जब हर बच्चा सुरक्षित, सशक्त और समर्थ हो. इसे साकार करने के लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है. इसे लेकर सोमवर को पश्चिम सिंहभूम जिले में उपायुक्त सह जिला बाल संरक्षण इकाई के अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक हुई. मिशन वात्सल्य योजना से संचालित स्पॉन्सरशिप, फोस्टर केयर (पालन-पोषण देखभाल योजना) व बाल देखरेख संस्थानों से संबंधित जिला स्तरीय समिति की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ शीघ्र व पारदर्शी तरीके से योग्य लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें.फोस्टर योजना में चार नये परिवारों का चयन
जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि स्पॉन्सरशिप योजना से पूर्व में 237 बच्चों को लाभ मिला है. योजना से 100 नये बच्चों को जोड़ने के लिए प्रक्रिया प्रगति पर है. फोस्टर केयर योजना से चार नये परिवारों को चयनित करते हुए कुल 15 बच्चों को जोड़ने के लिए प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. इस सराहनीय योगदान के लिए उपायुक्त ने चयनित फोस्टर परिवारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. 14 अन्य बच्चों के लिए संभावित फोस्टर परिवारों से मिलान की प्रक्रिया की गयी. उपायुक्त ने फोस्टर केयर व आफ्टर केयर कार्यक्रम को और प्रभावी और व्यापक बनाने पर जोर दिया. जिला व राज्य के बाल संरक्षण तंत्र को तकनीकी, संस्थागत और क्षमता संवर्धन सहयोग प्रदान करने के लिए यूनिसेफ, सेंटर फॉर चाइल्ड राइट्स, फोस्टर केयर सोसाइटी के प्रयासों की सराहना की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










