Chaibasa News : मारे गये नक्सलियों के शवों का पोस्टमार्टम हुआ, नहीं पहुंचे परिजन

Updated at : 30 Jan 2025 11:58 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : मारे गये नक्सलियों के शवों का पोस्टमार्टम हुआ, नहीं पहुंचे परिजन

चाईबासा : सोनुआ थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस मुठभेड़ में मारे गये थे दोनों नक्सली

विज्ञापन

चाईबासा.पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ थाना क्षेत्र के जंगल में बुधवार को पुलिस मुठभेड़ में मारे गये दोनों नक्सलियों के शवों का गुरुवार को सदर अस्पताल चाईबासा में पोस्टमार्टम किया गया. इसके बाद शवों का 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में सुरक्षित रख दिया गया है. शवों का पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट सोनुआ अंचलाधिकारी अनुज टेटे की देखरेख में सदर अस्पताल की तीन सदस्यीय चिकित्सक टीमों ने करीब तीन घंटे तक किया. चिकित्सकों की टीम में डॉ दीपक कुमार सिन्हा, डॉ प्रिंस पिंगुवा व डॉ गजेंद्र नायक शामिल थे. पुलिस ने बताया कि दोनों के शवों को लेने के लिए परिजन या रिश्तेदार नहीं पहुंचे हैं. शवों को गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाया गया था.

दोनों को कई गोलियां लगी थीं : चिकित्सक

चिकित्सकों ने बताया कि दोनों शवों के शरीर में कई गोली लगी थीं. काफी बारीकी से शवों का पोस्टमार्टम किया गया. नक्सलियों में संजय गंजू (40) चतरा जिला के सिमरिया थाना अंतर्गत लोमेगा गांव के कुसुम टोला निवासी और हेमंती मांझीयन (40) बोकारो जिला के नवाडीह थाना अंतर्गत गौरलेबा गांव की रहनेवाली थी.

मारे गये नक्सलियों के परिजनों को दी गयी सूचना : एसपी

चाईबासा. नक्सल प्रभावित पोड़ाहाट क्षेत्र में नक्सल अभियान के दौरान सुरक्षाबलों के हाथों जोनल कमेटी के सदस्य विनय गंझू उर्फ संजय गंझू उर्फ बारिया उर्फ भुखन उर्फ संजय (40) और एरिया कमेटी सदस्य हेमंती मंझियाइन (40) मारे गये थे. शवों के पोस्टमार्टम के बाद शव लेने के लिए उनके परिजन चाईबासा नहीं पहुंचे. ऐसे में दोनों शवों को पोस्टमर्टम हाउस के मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है. पुलिस अधीक्षक ने आशुतोष शेखर ने बताया कि दोनों नक्सलियों का शव लेने परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा है. संजय गंझू चतरा जिले के लोमगा गांव के कुसुम टोला का रहने वाला था, जबकि हेमंती बोकारो जिले के नवाडीह थानांतर्गत गोरगोरवा गांव की रहने वाली थी. मृतकों के परिजनों को उनके मारे जाने की सूचना दे दी गयी है. संभवत: दोनों के परिजन शव लेने के लिए अगले दिन चाईबासा आयेंगे. नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है. यह सर्च ऑपरेशन गुरुवार को भी चलाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola