Chaibasa News : प सिंहभूम के तीरंदाजों ने जयपुर में 11 पदक जीत बढ़ाया राज्य का मान

Updated at : 14 Jan 2025 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : प सिंहभूम के तीरंदाजों ने जयपुर में 11 पदक जीत बढ़ाया राज्य का मान

जयपुर में 10 से 13 जनवरी तक आयोजित हुई पैरा (दिव्यांग) सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता

विज्ञापन

चाईबासा.तांतनगर की महिला तीरंदाज तुलसी करोवा ने राजस्थान के जयपुर में हुए छठे पैरा (दिव्यांग) सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की व्यक्तिगत स्पर्धा में 3 सिल्वर मेडल व टीम स्पर्धा में 2 पदक जीतकर झारखंड का मान बढ़ाया है. यह प्रतियोगिता 10-13 जनवरी तक आयोजित हुई. जिसमें झारखंड के तीरंदाजों ने 8 सिल्वर व 3 कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन किया है. उदीयमान महिला तीरंदाज तुलसी करोवा ने झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए इंडियन राउंड 50 मीटर दूरी में सिल्वर मेडल, 30 मीटर दूरी में सिल्वर मेडल, व्यक्तिगत ओलिंपिक राउंड में 50 मीटर में सिल्वर मेडल, मिक्स टीम इवेंट्स में सिल्वर मेडल व टीम इवेंट्स में ब्रोन्ज मेडल सहित तुलसी करोवा ने कुल 5 पदक जीते.

तुलसी ने तीसरी बार किया झारखंड का प्रतिनिधित्व

मालूम हो कि तुलसी अबतक यह तीसरी बार पैरा सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. तुलसी ने वर्ष 2016 जुलाई माह से तांतनगर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से तीरंदाजी का गुर एवं प्रशिक्षण प्रशिक्षक महर्षि महेंद्र सिंकु से प्राप्त की है. वर्तमान में वह सिकुरसाई के तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यासत है. वहीं, पदक जीतने वाले इन खिलाड़ियों का झारखंड पहुंचने पर खेल प्रेमियों ने स्वागत किया.

तुलसी प्रथम सेमेस्टर व गोरवारी सातवीं कक्षा की छात्रा

तुलसी करोवा तांतनगर प्रखंड की पुरुइयां पंचायत के बनासंजु गांव की रहने वाली है. वह टाटा कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर की छात्रा है. इसी तरह नोवामुंडी प्रखंड के अंतर्गत दूधबिला के नवोदित तीरंदाज गोरवारी केराई ने पहली बार झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए छठे पैरा सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में टीम इवेंट में झारखंड को ब्रोंज मेडल दिलाया है. गोरवारी केराई नोवामुंडी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा सात की नियमित छात्रा है.

विजय ने झारखंड की झोली में डाले दो पदक

आधुनिक धनुष (रिकर्व राउंड डिवीजन) में विजय सुंडी (मंझारी) ने झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए डबल 70 मीटर दूरी में सिल्वर मेडल व मिक्स टीम इवेंट में ब्रोंज मेडल दिलाया. विजय ने वर्ष 2017 सिकंदराबाद में आयोजित पैरा सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता से मेडल जीतने का सिलसिला अबतक जारी रखा है. ज्ञात हो कि वर्ष 2022 में एसआर रुंगटा परिवार की ओर से आधुनिक धनुष (रिकर्व बो) प्रोबाइड किया गया था. तब से रिकर्व राउंड में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व आधुनिक धनुष रिकर्व राउंड डिवीजन से कई मेजर प्रतियोगिता में इंडिया टीम के लिए ट्रायल दे चुके हैं. विजय सुंडी ने वर्ष 2024 में पैरा ओलिंपिक के लिए इंडिया टीम सेलेक्शन ट्रायल में तीसरा रैंक हासिल किया था. विजय सुंडी ने जयपुर में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता के पुरुष रिकर्व राउंड में ऑवर ऑल इंडिया में दूसरा रैंक हासिल किया. झारखंड के सबसे कम उम्र के तीरंदाज अश्विन बारी (11) टोंटो प्रखंड के बामेबासा गांव के रतंगोय टोली के रहने वाले हैं. उन्होंने पैरा सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया.

पश्चिमी सिंहभूम जिला से मैनेजर के रूप में थे जानो

झारखंड टीम के प्रशिक्षक के रूप में महर्षि महेंद्र सिंकु व मैनेजर के रूप में जानो पुरती सिंकु को पश्चिमी सिंहभूम जिला से शामिल किया गया था. मौके पर प.सिहभूम तीरंदाज संघ के अध्यक्ष सिदार्थ पाड़ेया, सुशील कुमार सिंकु, सुभाष जोंको, शैलेन्द्र सवैंया, डॉ. बबलु सुंडी, आदिवासी हो समाज युवा महासभा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष,चाहत देवगम, रामेश्वर बिरूवा, प्रियतम उर्फ प्रकाश पुर्ती,संदीप सिंकू, रोहित चातर कोल्हान हो फिल्म एवं म्युजिक एसोशियशन के गुरा सिंकु आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola