Chaibasa News : बुखार होने पर झाड़-फूंक न कराएं, स्वास्थ्य केंद्र जाएं : सीएस

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 24 Apr 2025 11:30 PM

विज्ञापन

बुखार होने पर झाड़-फूंक न कराएं, स्वास्थ्य केंद्र जाएं : सीएस

विज्ञापन

चाईबासा. सिविल सर्जन डॉ सुशांतो कुमार माझी ने कहा कि कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है, इसकी त्वरित जांच एवं पूर्ण उपचार जरूरी है. बुखार होने पर मलेरिया की जांच अवश्य कराएं. गांव स्तर पर सहिया से संपर्क करें अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें. मच्छरों से बचें, अपने घर के भीतरी दीवारों में कीटनाशक का छिड़काव अवश्य करें. |बुखार होने पर झाड-फूंक न कराएं. उक्त बातें सीएस डॉ माझी ने गुरुवार को सदर अस्पताल स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने कहा कि विश्व मलेरिया दिवस पूरे जिले में 25 अप्रैल को मनाया जायेगा. कहा कि आंकड़े के मुताबिक पिछले साल की जनवरी, फरवरी व मार्च में मलेरिया का प्रकोप था, जो इस साल में काफी कमी आयी है. कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र स्तर पर ग्राम गोष्ठी एवं विद्यालय जागरूकता कार्यक्रम किया जाना है. जिला स्तर पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे. मलेरिया के खत्म करने के लिए ग्रामीणों के साथ ग्राम सभा का आयोजन कर रहे हैं. ग्रामसभा में मुखिया, सहिया, जल सहिया आंगनबाड़ी सेविका, पंचायत जनप्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह, सखी मंडल आदि को शामिल किया गया है. सभी जगह से अगर थोड़ा अवेयरनेस मिले, तो हमारा जो प्रयास है और तेजी आयेगी और सफल होंगे. कीटनाशक का छिड़काव 15 मई से कहा कि मलेरिया के नियंत्रण को लेकर सभी मलेरिया प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा फीवर सर्वे किया जा रहा है. मलेरिया पीड़ितों का मौके पर इलाज किया जा रहा है. 15 मई से कीटनाशक का छिड़काव करने की योजना है. मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट की योजना जिला प्रशासन के सहयोग से अंतर्विभागीय समन्वय एवं विशेष रूप से मलेरिया संचरण काल के दौरान मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट चलाने की योजना है. पिछले वर्ष 2024 में माह मार्च में कुल 23462 बुखार पीड़ितों की मलेरिया जांच हुई थी, जिसमें 1008 रोगी मलेरिया पीड़ित पाये गये थे. वहीं इस वर्ष मार्च में कुल 25408 बुखार पीड़ितों की मलेरिया जांच हुई, जिसमें 762 मलेरिया रोगी मिले. जिनका पूर्ण उपचार किया गया. मौके पर शशि भूषण महतो एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola