Chaibasa News : बालू उठाव में स्थानीय मजदूरों को काम मिले
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
मनोहरपुर के तिरला बालू घाट के लिए जनसुनवाई का आयोजन, ग्रामीणों ने अपनी मांगों से अधिकारियों को कराया अवगत
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मनोहरपुर
मनोहरपुर प्रखंड के तिरला गांव में मंगलवार को बालू घाट के लिए प्रशासन की ओर से जनसुनवाई का आयोजन किया गया. राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की ओर से हुई इस पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए लोक सुनवाई तिरला-1 घाट के लिए की गयी. जनसुनवाई में तिरला और आसपास के ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखीं. इस दौरान संतोष सिंहदेव, वार्ड सदस्य बंधना तिर्की, यथार्थ शंकर महतो, ग्राम प्रधान गोपाल कच्छप, मनोज कुमार सिंहदेव, अर्जुन तिर्की ने प्रशासन के समक्ष विभिन्न मांगों को रखा. इसमें बालू उठाव में स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता देने, 3.5 किमी सड़क का मरम्मत, ग्राम कोष में प्रति ट्रिप 10 फीसदी जमा करने, दिन में 3 बार गांव की सड़क पर पानी का छिड़काव करने, बालू परिवहन में गांव के लोगों के ट्रैक्टरों को प्राथमिकता देने, गांव या पंचायत में होने वाले सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में आर्थिक मदद करने, पौधरोपण कराने, पावड़ी मंदिर का निर्माण ठेकेदार द्वारा करने समेत अन्य मांगें रखी गयीं.बालू उठाव से 152 लोगों को रोजगार मिलेगा : अधिकारी
प्रशासन अधिकारियों ने बताया कि तिरला का यह घाट 46.68 एकड़ का है. इसका खाता नंबर – 3 प्लॉट नंबर – 1339 और 1340 पी है. अधिकारियों ने बताया कि बालू उठाव में लगभग 152 लोगों को रोजगार मिलेगा. साथ ही साल में 200 दिन काम मिलेगा. बरसात में बालू उठाव प्रतिबंधित रहेगा. बताया गया कि एक मीटर से ज्यादा बालू खनन नहीं किया जायेगा. घाट से स्टॉक यार्ड तक जाने के लिए जल छिड़काव किया जाएगा. लगभग 4 हजार पौधे लगाये जायेंगे. शिक्षा के अनुसार लोगों को रोजगार मिलेगा. बालू उठाव में जेसीबी, पोकलेन और हाइवा प्रतिबंधित रहेगा. रैयतों की जमीन से होकर वाहनों की आवाजाही के मामले में रैयतों के साथ बैठक कर नियमानुसार मसले का हल निकाला जायेगा. जनसुनवाई में क्षेत्रीय राज्य प्रदूषण नियंत्रण पदाधिकारी रामप्रवेश कुमार, जिला खनन पदाधिकारी मेघलाल टुडू, एडीसी प्रवीण केरकेट्टा, डीएसपी जयदीप लकड़ा, जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव, मनोहरपुर भाग -1 के जिप सदस्य जयप्रकाश महतो, सीओ प्रदीप कुमार, रायकेरा पंचायत की मुखिया रानी कच्छप आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










