Chaibasa News : बर्थ डे पार्टी मनाने गये रेलकर्मी के क्वार्टर से 7 लाख के जेवर चोरी

Updated at : 29 Jan 2025 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : बर्थ डे पार्टी मनाने गये रेलकर्मी के क्वार्टर से 7 लाख के जेवर चोरी

सीनी की न्यू रेलवे कॉलोनी निवासी विश्वजीत बड़ाइक के क्वार्टर में हुई चोरी

विज्ञापन

चक्रधरपुर. सीनी रेलवे क्वार्टर से मंगलवार रात चोरों ने घर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़ कर लगभग सात लाख रुपये के जेवर व नगदी की चोरी कर ली. चोर आलमीरा में रखे कागजात भी अपने साथ ले गये. घटना मंगलवार रात 7.30 बजे से 9.00 के बीच की है. इस संबंध में पीड़ित रेलकर्मी विश्वजीत बडाइक ने सीनी ओपी में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज 
कराया है. ओपी में की गयी शिकायत के अनुसार मंगलवार शाम को रेलकर्मी विश्वजीत बड़ाइक अपने परिवार के साथ सरायकेला किसी बर्थ डे पार्टी में शामिल होने गये थे. इसी दौरान चोरों ने क्वार्टर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर घूस गये. घर के अंदर चोरों ने घंटों उत्पात मचाया. तीनों आलमारी को तोड़ दिया. उसमें रखे 7 लाख रुपये के गहने व नगद 4 हजार रुपये की चोरी कर ली. पीड़ित रेलकर्मी ने बताया कि आलमीरा देखने से पता चला कि सोने की छह अंगूठी, मंगल सूत्र, चेन, कान की तीन जोड़ी बाली, चांदी का पायल, चांदी का कटोरा, चांदी का चम्मच, चांदी का सिक्का, सोने की नथ सहित नगद चार हजार के अलावे ड्राइविंग लाईसेंस, इंश्योरेंस पेपर, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य कागजात चोरी कर ले गये. आलमारी के सभी सामान को जमीन पर बिखेर दिया. श्री बड़ाइक मेंस यूनियन के सीनी के शाखा सचिव हैं. उन्होंने रेल एसपी से मांग की है घटना को गंभीरता से लेते हुए डॉग स्क्वायड से गहनता पूर्वक जांच करायी जाये. स्थानीय लोगों का कहना है कि महज दो घंटे के भीतर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है इससे चोरों का दुस्साहस कितना बढ़ गया है इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola