Chaibasa News : पैसों की लालच में बुजुर्ग की पत्थर से कूचकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Dec 2024 11:57 PM

विज्ञापन

जगन्नाथपुर : गांव के ही युवक पर मार डालने का आरोप

विज्ञापन

जगन्नाथपुर.मेरमसाई से सैलदोरी जाने वाली सड़क किनारे स्थित पत्तारबंदा में गुरुवार की सुबह एक बुजुर्ग का पत्थर से कुचला शव मिला. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बड़ानन्दा ग्रामीण मुंडा बलराम लागुरी को दी. उन्होंने शव की पहचान सैलदौरी निवासी आइबन लागुरी (63) के रूप में की. इसके बाद मुंडा ने जगन्नाथपुर थाना में सूचना दी.

बुआ घर जाने को पिता जी गाड़ी बुक कर गये थे : पुत्र

मृतक के पुत्र राजेश लागुरी ने जगन्नाथपुर थाना प्रभारी शिवनारायण तिवारी को बताया कि 25 दिसंबर को मेरी बुआ की मौत हो गयी थी. पिता जी ने ओडिशा के निमापोखरिया गांव के लिए एक गाड़ी बुक की. साथ में गांव के संदीप नामक व्यक्ति को लेकर गये थे. आज पिता की हत्या होने की सूचना मिली. थाना प्रभारी को शक हुआ कि संदीप ने पैसे के लालच में इस घटना को अंजाम दिया होगा. इसके बाद मात्र एक घंटे में हत्यारोपी संदीप को गिरफ्तार किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया.

कोट

पूछताछ के दौरान शक हुआ कि बुजुर्ग की हत्या उसके पड़ोस के संदीप लागुरी ने ही पैसे की लालच में की है.-शिवनारायण तिवारी, जगन्नाथपुर थाना प्रभारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola